फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hundreds of youth organised rally in Solan, Chakka jam in Nalagarh against Agnipath scheme

सोलन में रोष रैली, नालागढ़ में डेढ़ घंटे तक चक्का जाम

Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/नालागढ़। अग्निवीरों की भर्ती के फैसले के विरोध में जिला मुख्यालय पर युवाओं ने रोष रैली निकाली जबकि नालागढ़ में युवाओं ने डेढ़ घंटे तक चक्का जाम किया। युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सोलन में युवाओं ने शूलिनी मंदिर, चौक बाजार, पुराना बस अड्डा, मालरोड होते हुए ओल्ड डीसी चौक तक रोष रैली निकाली। इसमें 200 से ज्यादा युवा शामिल हुए। इस दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वहीं नालागढ़ के रोपड़ चौक पर क्षेत्र के दर्जनों ने युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग डेढ़ घंटे तक बंद रखा। सुबह 10:30 बजे कांग्रेस के जिला प्रवक्ता योगेश्वर राणा, प्रदेश महासचिव ध्वज भवंर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों युवा नालागढ़-रोपड़ चौक पर एकत्रित हुए और चक्का जाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे स्वारघाट, रोपड़ और भरतगढ़ जाने वाली वाहन रुक गए। पुलिस ने स्लिप रोड से इन वाहनों को निकाल कर यातायात को सुचारु किया। हालांकि इस बीच पुलिस ने युवाओं को समझाने के कई प्रयास किए लेकिन युवा नए नियमों को वापस लेने की मांग करते रहे।
एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल और डीएसपी अमित यादव ने काफी देर तक बातचीत के बाद चक्का जाम खुलवाया। उसके बाद युवाओं ने अग्निवीर योजना पर अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह पिछले डेढ़ साल से लिखित परीक्षा की इंतजार कर रहे हैं। उनका ग्राउंड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट पास हो गया है।
इतने लंबे इंतजार के बाद उनका पेपर रद्द कर दिया है। वह किसी भी राजनैतिक दल से नहीं है। अपनी मांग को लेकर चक्का जाम कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा। उन्होंने परीक्षा रद्द न करने और सेना में भर्ती के पुराने नियमों को लागू करने की मांग उठाई। एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने छात्रों का आश्वासन दिया कि उनकी मांग को उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed