फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC pensioners to protest on March 16 over their demands

Solan News: एचआरटीसी पेंशनर मांगों को लेकर 16 मार्च को करेंगे प्रदर्शन

Sat, 14 Mar 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
HRTC pensioners to protest on March 16 over their demands
नालागढ़ में एचआरटीसी के पेंशनर बैठक में भाग लेते हुए- स्रोत- पेंशनर।
नालागढ़ इकाई ने बैठक में सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप
विज्ञापन

बकाया एरियर और समय पर पेंशन देने को बुलंद आवाज

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़। (सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की नालागढ़ इकाई की बैठक में सरकार की अनदेखी पर कड़ा रोष प्रकट किया गया। पेंशनर मांगों को लेकर 16 मार्च को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जोरदार धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसी कड़ी में नालागढ़ के पेंशनर सुबह 10 बजे सोलन उपायुक्त कार्यालय के बाहर जुटेंगे। इकाई अध्यक्ष जय किशन राणा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से सरकार और निगम प्रबंधन से बार-बार गुहार लगाई जा रही है, लेकिन नतीजा शून्य रहा। पेंशनरों की मुख्य मांग है कि 1 जनवरी 2016 से लागू नए वेतनमान का बकाया एरियर तुरंत जारी किया जाए। इसके अलावा, अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर 50 हजार रुपये की किस्त और पिछले तीन सालों से रुके हुए मेडिकल बिलों का भुगतान भी अधर में लटका है। बैठक में पेंशनरों ने इस बात पर गहरा दुख जताया कि उन्हें पेंशन महीने की पहली तारीख के बजाय 15 से 30 तारीख के बीच दो चरणों में दी जा रही है। मंच ने मांग की है कि बजट का स्थायी प्रावधान कर उन्हें भी अन्य पेंशनरों की तरह महीने की पहली तारीख को ही भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राम स्वरुप चौधरी, जिला अध्यक्ष भीम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू राम, रघुबीर सिंह, औंकार सिंह और ब्यास देव सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed