फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sewerage issues in Ganesh Colony; park turned into a garbage dump

Solan News: गणेश कॉलोनी में सीवरेज की समस्या, पार्क बना कूड़ादान

Thu, 29 Oct 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 29 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sewerage issues in Ganesh Colony; park turned into a garbage dump
दीपक चावला, कॉलोनी अ​भियान।
काॅलोनी का हाल अभियान.......भाग-8
विज्ञापन

चहारदीवारी न होने से लावारिश पशुओं घूम रहे काॅलोनी में
पेयजल का नहीं कोई इंतजाम, कॉलोनीवासी हो रहे हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के वार्ड-11 स्थित गणेश कॉलोनी के लोग सीवरेज, पेयजल और सफाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सीवरेज लाइन जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। बिजली गुल होते ही पानी की आपूर्ति भी ठप हो जाती है। पार्क कूड़ादान बना हुआ है और स्ट्रीट लाइट न होने से शाम होते ही कॉलोनी में अंधेरा छा जाता है। चहारदीवारी न होने से आवारा पशुओं के साथ असामाजिक तत्वों की आवाजाही भी बनी रहती है।
वर्ष 2017-18 में भटोली स्थित गणेश कॉलोनी का निर्माण हुआ था। निर्माण के बाद कॉलोनी की सड़क और पार्क नगर परिषद को सौंप दिए गए थे। अब यह क्षेत्र नगर निगम के अधीन है। शुरुआत में कॉलोनी में करीब एक दर्जन भवन थे, लेकिन अब इनकी संख्या दो दर्जन से अधिक हो गई है। बिल्डर ने सीवरेज के लिए छह इंच की पाइपलाइन बिछाई थी, जो बढ़ती आबादी के कारण अब पर्याप्त नहीं है। लाइन जाम होने और ओवरफ्लो से जगह-जगह गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन

कॉलोनी में पार्क के लिए जगह छोड़ी गई थी, लेकिन इसे विकसित नहीं किया गया। अब यहां कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। पेयजल के लिए बिल्डर ने ट्यूबवेल लगाया था, जबकि घरों तक कनेक्शन लोगों ने अपने स्तर पर करवाए हैं। स्टोरेज टैंक न होने के कारण बिजली कटते ही पानी की आपूर्ति बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के पास नहीं पेयजल योजना
कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी के प्रधान राजेंद्र राणा ने बताया कि वर्धमान चौक से यूनिकैंप चौक तक जलशक्ति विभाग की कोई पेयजल योजना नहीं है। बिल्डर ने ट्यूबवेल लगाया था, लेकिन घरों तक कनेक्शन लोगों ने अपने स्तर पर करवाए। स्टोरेज टैंक न होने से ट्यूबवेल से सीधे पानी की आपूर्ति होती है और बिजली जाने पर पानी बंद हो जाता है।

छह इंच की पाइपलाइन से परेशानी
कार्यकारी अध्यक्ष राम करण ने बताया कि बिल्डर ने सीवरेज के लिए केवल छह इंच की पाइपलाइन बिछाई थी। अब 500 से अधिक आबादी होने के कारण लाइन जाम हो जाती है और गंदा पानी सड़क पर फैलता है।

पार्क बना कूड़ादान
महासचिव दीपक चावला ने बताया कि पार्क के लिए प्लॉट छोड़ा गया था, लेकिन इसे विकसित नहीं किया गया। कभी-कभार कूड़ा उठाया जाता है, जबकि अधिकांश समय यहां कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।

चहारदीवारी न होने से चोरी का डर
राजेश कुमार ने बताया कि करीब 12 बीघा में फैली कॉलोनी में चारदीवारी और गेट नहीं है। इससे आवारा पशु खुलेआम घूमते हैं और चोरी की घटनाओं का भय बना रहता है।

स्ट्रीट लाइट न होने से अंधेरा
पप्पू राम ने बताया कि कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है और वे घरों में रहने को मजबूर हो जाते हैं।

सुविधाओं के अभाव में मुश्किल हुआ रहना
स्थानीय निवासी रणजीत सिंह ने कहा कि कॉलोनी वर्ष 2017-18 से ही नगर परिषद और अब नगर निगम के अधीन है, लेकिन लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लाखों रुपये खर्च कर मकान खरीदने के बावजूद यहां रहना मुश्किल हो गया है।


जल्द बिछाई जाएगी नई सीवर लाइन
यहां नई सीवर पाइपलाइन बिछाई जानी थी, लेकिन विश्व बैंक की ओर से सड़क बना दी गई। अब बीबीएनडीए को पत्र लिखकर सड़क खोदने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही नई सीवरेज पाइपलाइन बिछा दी जाएगी। -राहुल अबरोल, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

दीपक चावला, कॉलोनी अभियान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed