{"_id":"5ff9a1a98ebc3e340b175f1d","slug":"hrtc-not-ply-buses-on-20-routes-due-to-holiday-solan-news-sml3571723162","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के चलते परिवहन निगम ने 20 रूटों पर बंद रखी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के चलते परिवहन निगम ने 20 रूटों पर बंद रखी बस सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। परिवहन निगम सोलन में लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के बजाय बसों की संख्या कम करने में लगा हुआ है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि शनिवार को भी अवकाश के कारण 84 में से 20 रूटों पर बसों की आवाजाही बंद रखी गई। इससे लोगों को इंतजार करना पड़ा।
रविवार को भी अधिकतर रूटों पर बसों को बंद रखा जाएगा। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। पहले बाजारों के बंद होने से बसों की संख्या को कम किया था। अब बाजार खुलने के बाद भी निगम ने बसों के रूटों को बढ़ाने के लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है। केवल 84 रूटों पर बस सुविधा बहाल रखी जा रही है। परिवहन निगम की बसों के साथ अधिकतर निजी बसें भी रविवार को बंद रखी जाती हैं। इससे परिवार सहित सैर-सपाटे के लिए आने वाले लोगों को अकसर परेशानी हो रही है। अड्डा प्रभारी प्रकाश ने कहा कि अवकाश से बसों की संख्या को कम किया जाता है। केवल ज्यादा संख्या वाले रूटों पर ही बसों को चलाया जाता है।