फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC depot Nalagarh plies 33 buses on interstate routes on July First

नालागढ़ में बाहरी राज्यों के 33 रूटों पर चली बसें

Thu, 01 Jul 2021 06:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। पथ परिवहन निगम के नालागढ़ डिपो से वीरवार को अंतरराज्यीय बॉर्डर खुलने पर 33 रूट चलाए गए। लोकल मिलाकर कुल 41 रूटों पर बसें चलाई गई। सुबह के समय बसों में यात्रियों की संख्या ठीक रही है लेकिन दिन के समय बस खाली घूमती रही। नालागढ़ से ऊना और रोपढ़ जाने वाले बसों में सुबह के समय काफी यात्री रहे।
विज्ञापन

वीरवार को अंतरराज्यीय बॉर्डर खुलने पर नालागढ़ से तीन रूट दिल्ली के लिए चले जबकि एक रूट दिल्ली से मनाली के लिए चालू किया गया। ऊना और कालका रूट पर आठ बसें चलाई गई। चार बसें ऊना गई और चार वापस कालका आई। चंडीगढ़ के लिए छह रूट चलाए। अंबाला के लिए चार और रोपड़ के लिए 10 रूट चलाए गए जबकि आठ लोकल चलाए।
विज्ञापन

नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि पहले दिन अंतरराज्यीय 33 रूट चलाए गए। सुबह के समय बसों में यात्री ठीक रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता रहा तो लोग घरों से कम निकले। गर्मी का प्रकोप के चलते लोग कम निकले। दिन के समय बसें खाली घूमती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन रूटों पर तेल के पैसा वसूल नहीं हो रहा है, उन पर बस चलाने उनके लिए नुकसानदायक है। उच्च अधिकारियों के सख्त आदेश हैं कि जिस रूट से तेल के पैसा नहीं निकल रहा है, उसे रूट को न चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed