फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC bust caught in traffic jam for three hours as struck in mud at Nalagarh-Doli Soona road after rain

डोला-रामशहर मार्ग धौणी के समीप हुआ अवरुद्ध

Thu, 03 Feb 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
HRTC bust caught in traffic jam for three hours as struck in mud at Nalagarh-Doli Soona road after rain
रामशहर डोली मार्ग पर धोणी के समीप मार्ग पर फंसी निगम की बस। संवाद - फोटो : SOLAN
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-डोली सूना मार्ग पर भारी बारिश से धौणी के समीप परिवहन निगम की बस दलदल में फंसने से तीन घंटे जाम लगा रहा। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से रामशहर भेजा गया। बाद में लोनिवि के कर्मचारियों ने जेसीबी लगाकर बस को निकाला और मार्ग को सुचारु किया।
रामशहर से डोली मार्ग पर धौणी गांव के समीप सुबह नौ बजे गाबर से आने वाली बस फंस गई। यहां पर पुलिया तंग होने से फिसलन हो गई और बस फंस गई। इस कारण मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। इस दौरान सौर नाली व जयनगर भियूंखरी से आने वाले बसें भी जाम में फंस गई। करीब तीन घंटे के बाद 12 बजे मार्ग को सुचारु किया गया।
विज्ञापन

नालागढ़ अड्डा प्रभारी रामलोक चौधरी ने बताया कि बारिश के चलते तौणी गांव के समीप गाबर से आने वाली बस फंस गई जिससे मार्ग बंद हो गया। मार्ग के बंद होने से निगम के तीन रूट प्रभावित हुए। करीब तीन घंटे के बाद लोनिवि ने मार्ग को सुचारु करने के बाद बसें नालागढ़ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed