फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC buses repaired in private garages as piecemeal workers on strike in Solan

सोलन जिले में हड़ताल के चलते प्राइवेट मैकेनिक कर रहे बसों की मरम्मत

Thu, 02 Dec 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
HRTC buses repaired in private garages as piecemeal workers on strike in Solan
नालागढ़ वर्कशाप में हड़ताल में पीस मील कर्मचारियों को संबोधित करते हुए चालक यूनियन के प्रधान। स? - फोटो : SOLAN
सोलन/बद्दी। पथ परिवहन निगम के पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल का असर आगामी दिनों में सोलन, परवाणू और नालागढ़ डिपो के रूटों पर पड़ सकता है। बसों की रिपेयर न होने से कई रूट प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि स्थिति को देखते हुए निगम के अधिकारी बसों की मरम्मत प्राइवेट मैकेनिक से करवा रहे हैं लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चलेगा।
विज्ञापन

अगर पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल लंबी खिंच गई तो परिवहन निगम को बसें खड़ी करने पर मजबूर होना पड़ सकता है। सोलन मुख्यालय समेत परवाणू और नालागढ़ वर्कशाप में तीन दर्जन पीसमील वर्करों के दम पर वर्कशाप चल रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक दर्जन के करीब निगम के अपना नियमित स्टाफ है। निगम के दो सौ अधिक रूट हैं जहां पर रोज बसें दौड़ रही हैं। ऐसे में बसों के रखरखाव की जरूरत पड़ती है लेकिन पिछले चार दिनों से पीसमील वर्कर टूल डाउन स्ट्राइक पर हैं। इससे बसों को समय पर मरम्मत नहीं हो रही है। निगम के अधिकारी निजी वर्कशाप में भी बसों की ठीक करवा रहे हैं लेकिन इससे कई रूटों की समयसारिणी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 वर्षों से सेवाएं दे रहे पीसमील कर्मचारी
पीसमील कर्मचारी संघ के नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष परमदत्त शर्मा ने बताया कि पीसमील कर्मचारी पिछले 10 सालों से लगातार काम कर रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक उनके लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई है। 2017 तक पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध पर लिया जाता रहा है लेकिन अब उसे बंद कर दिया गया। पीसमील कर्मचारी अनुबंध पर लेने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग न तो मंत्री ही मान रहे हैं और न ही प्रबंधक। इससे उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।

हड़ताल से निगम की बढ़ी समस्या
नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक हरपाल सिंह ने बताया कि अभी तक रूट चला रखे हैं लेकिन हड़ताल लंबी चलने से कई रूटों के बंद होने की संभावना है। क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सोलन डिपो शुगल सिंह ने बताया कि वर्तमान में सभी रूट चलाए जा रहे हैं लेकिन आगामी दिनों में स्थिति खराब हो सकती है। क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि परवाणू डिपो के सभी रूट दौड़ रहे हैं लेकिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed