{"_id":"665b004afca8303ce80ba496","slug":"hrtc-and-ctu-buses-closed-passengers-in-bbn-remain-worried-due-to-this-solan-news-c-176-1-ssml1040-122592-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एचआरटीसी व सीटीयू की बसें बंद \n\nहोने से बीबीएन में यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एचआरटीसी व सीटीयू की बसें बंद होने से बीबीएन में यात्री रहे परेशान
Sat, 01 Jun 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
रात भर कामगार करते रहे बसों का इंतजार, ऊना के लिए भेजनी पड़ीं बसें
संवाद न्यूजएजेंसी
बद्दी(सोलन)। एचआरटीसी और सीटीयू की बसें चुनाव में लगने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीबीएन के अधिकांश स्थानीय रूट शनिवार को भी बंद रहे। एचआरटीसी की 40 बसें व सीटीयू की बसें चुनाव के चलते बंद होने से बीबीएन में यात्रियों को अपने घर पहुंचना कठिन हो गया।
हालांकि एचआरटीसी ने ऊना व चंडीगढ़ के लिए एक दर्जन बसें अतिरिक्त चलाईं लेकिन इन बसों के चलने के बाद भी यात्री शुक्रवार को रात भर बस के इंतजार करते रहे। बसें न आने निजी वाहनों में किसी तरह से ज्यादा किराया देकर अपने गंतव्य को पहुंचे। पंजाब में चुनाव के चलते सीटीयू की कोई भी बस बद्दी व नालागढ़ नहीं आई। सीटीयू की बद्दी व नालागढ़ के एक दर्जन रूट हैं। इन बसों के अचानक बंद होने से यात्री परेशान रहे।
मतदान के चलते बीबीएन में शनिवार को उद्योग बंद रहे। कामगार शाम को ड्यूटी देने के बाद अपने-अपने घरों को निकल गए लेकिन बस स्टैंड पर लोगो रात भर बस का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि नए बस स्टैंड पर न तो बैठने की कोई सुविधा न ही शौचालय और नहीं पानी व बिजली की व्यवस्था है, जिससे लोग रात भर भटकते रहे। शनिवार दोपहर बाद 40 बसें पोलिंग पार्टी को लेने के लिए रवाना हो गईं। इसके चलते कोई भी लोकल रूट नहीं चला और लोगों को निजी वाहनों से अपने गंतव्य स्थान तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
एचआरटीसी के ट्रैफिक प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि सीटीयू की बसें बंद होने से उन्हें ऊना व चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बसें चलानी पड़ीं। चुनाव में बसें होने के कारण उनमें जीपीएस लगा है और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने बसें भेजनी पड़ीं। चार बसे चंडीगढ़ से सीधी ऊना को भेजी गई। चार बद्दी व चार ही नालागढ़ से ऊना के लिए भेजी गईं। उसके बावजूद भी काफी यात्री रह गए थे। उन्होंने बताया अभी दो दिन तक बसें सीआरपीएफ जवानों को यूपी छोड़ने के लिए जाएंगी। दो दिन के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू होगी।