{"_id":"6154ab168ebc3e08fa1a19e2","slug":"hostel-of-mlm-nusrsing-college-solan-made-containment-zone-by-sdm-orders-solan-news-sml385548180","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलएम छात्रावास के दो तल सूक्ष्म कंटेनमेंट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलएम छात्रावास के दो तल सूक्ष्म कंटेनमेंट घोषित
विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। उपमंडलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गांव नगाली, डाकघर ओच्छघाट तहसील और सोलन के छात्रावास के भूतल एवं प्रथम तल को तुरंत प्रभाव से सूक्ष्म कंटेमनेंट जोन घोषित कर दिया है। संस्थान में 23 प्रशिक्षु नर्सें हाल ही में कोविड पॉजिटिव आई थीं।
यह निर्णय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन की अनुशंसा के आधार पर किया है। उपमंडलाधिकारी सोलन ने यह आदेश आपराधिक दंड संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए हैं। उपमंडलाधिकारी ने पुलिस उप अधीक्षक सोलन को निर्देश दिए हैं कि सूक्ष्म कंटेनमेंट जोन में समुचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए।
उन्होंने कन्टेनमेंट जोन में किसी भी सार्वजनिक पथ अथवा स्थान पर व्यक्तियों के खड़े होने पर भी पाबंदी लगाई है। कंटेनमेंट जोन में वाहनों एवं व्यक्तियों की आवाजाही नाका लगाकर नियंत्रित की जाए। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाएं एवं चिकित्सा से संबंधित वाहनों एवं व्यक्तियों की आवाजाही निर्बाध जारी रहेगी।
विज्ञापन
मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उप प्रधानाचार्य कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाएं एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। किसी भी छात्रा को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट के बिना घर जाने की अनुमति नहीं होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करेंगे। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी।