फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hopes of laying sewerage lines in the city have been revived, with a proposal of Rs 10 crore sent.

Solan News: शहर में सीवरेज लाइन बिछाने की फिर जगी आस, 10 करोड़ का भेजा प्रस्ताव

Mon, 19 Jan 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
जोन-ए में होगा कार्य, 5.50 करोड़ से दधोग में बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत भेजा प्रस्ताव, शहर के मुख्य वार्ड जुड़ेंगे
वर्तमान में एक ट्रीटमेंट प्लांट, एक ही वार्ड में सीवरेज लाइन की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए फिर से आस जगी है। जलशक्ति विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। यदि मंजूरी और बजट उपलब्ध होता है तो जोन-ए में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही 5.50 करोड़ रुपये की लागत से दधोग क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी तैयार होगा। इस योजना के तहत शहर के मुख्य वार्ड दधोग की ओर से कवर होंगे, जबकि नए जुड़े क्षेत्र अगले चरण में सीवरेज से जुड़ेंगे। विभाग की ओर से बताया गया कि इस प्रस्ताव से पहले भी सीवरेज लाइन बिछाने का प्रयास किया गया था, लेकिन मंजूरी नहीं मिली थी। अब फिर से प्रस्ताव भेजा गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि संबंधित योजना के तहत बजट भी जारी होगा। योजना के अंतर्गत चंबाघाट, आठ, नौ, दस और छह नंबर वार्ड का हिस्सा शामिल किया जाएगा। कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को सुविधा बनी रहे। शहर में सीवरेज लाइन की मांग लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में केवल कुछ ही वार्ड सीवरेज से जुड़े हैं। साइंटिस्ट कॉलोनी के पास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना हुआ है। अब धीरे-धीरे पूरे शहर को कवर करने का कार्य किया जाएगा ताकि शहर को गंदगी और सीवेज से मुक्त किया जा सके।

डी-जोन में आंशिक कनेक्शन
डी-जोन में शामती, साइंटिस्ट कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी और वार्ड 6, 9, 10, 11 व 15 का आंशिक क्षेत्र शामिल है। वर्ष 2008 में शुरू हुए पहले चरण में 1100 परिवारों को सीवरेज से जोड़ने का लक्ष्य था, लेकिन 2025 तक केवल 650 परिवार ही इस योजना से जुड़ पाए। जलशक्ति विभाग और नगर निगम की ओर से लोगों को फॉर्म भरने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


डीपीआर नगर निगम ने तैयार की
नगर निगम की महापौर ऊषा शर्मा ने सरकार को सीवरेज लाइन समेत अन्य कार्यों के लिए 188.92 करोड़ रुपये की डीपीआर सौंपी है। डीपीआर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दी गई और बजट स्वीकृति की मांग की गई ताकि सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से फॉर्म भरने का आग्रह
महापौर ऊषा शर्मा ने शहरवासियों से कहा कि वे जल शक्ति विभाग के पास फॉर्म जमा कराकर सीवरेज कनेक्शन के लिए आवेदन करें। इससे लाइन बिछाने और कनेक्शन देने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। वर्तमान में भी जल शक्ति विभाग कार्यालय में फॉर्म भरे जा रहे हैं।


कोट
स्वच्छ भारत मिशन के तहत भेजे गए इस प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद जोन-ए में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी, जिससे शहरवासियों को सीवेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी और शहर स्वच्छ बनेगा।
ई. एन. सिंह, सहायक अभियांता, जलशक्ति विभाग, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed