फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Homegurads jawan job snach due to not renew contract

 होमगार्डों की पगार क्या बढ़ी रोजगार ही छिन गया  

Wed, 05 Apr 2017 10:03 PM IST
सोलन, बददी, ब्यूरो
सोलन, बददी, ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
Homegurads jawan job snach due to not renew contract
प्रदेश सरकार ने बजट में तो होमगार्ड के जवानों के वेतन में वृद्धि कर दी है लेकिन जब इस बढ़े हुए वेतन के अनुसार पगार लेने का वक्त आया तो जवान बेरोजगार हो गए। - फोटो : demopic

प्रदेश सरकार ने बजट में तो होमगार्ड के जवानों के वेतन में वृद्धि कर दी है लेकिन जब इस बढ़े हुए वेतन के अनुसार पगार लेने का वक्त आया तो जवान बेरोजगार हो गए। यह हाल है कि उन होमगार्ड जवानों का जो बीबीएन के बिजली बोर्ड के पांच सब स्टेशनों में चार सालों से सेवाएं प्रदान कर रहे थे।

विज्ञापन


इन जवानों की भी पगार बढ़नी थी लेकिन ठीक उसी समय इनका कांट्रेक्ट साइन न होने से उन्हें बेरोजगार होना पड़ा। अब इसे बोर्ड के अधिकारियों की भूल कहें या सोची समझी चाल। बीबीएन के सब स्टेशनों में सुरक्षा का 24 घंटे जिम्मा संभालने वाले दो दर्जन होमगार्ड के जवान अब घर पर बेरोजगार बैठे हैं। वहीं विद्युत बोर्ड का कहना है कि कांट्रेक्ट साइन करने में विलंब हुआ है। इसके होते ही इनकी सेवाओं को सुचारु रखा जाएगा। 
विज्ञापन


होमगार्ड के जिला सिरमौर से आए यह 20 होमगार्ड के जवान चार सालों से यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व जिला सोलन के होमगार्ड जवान दो साल तक अपनी सेवाएं बीबीएन में देते रहे हैं। जिला सिरमौर से बीबीएन आए यह जवान 5 सब स्टेशनों पर सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए थे। इनमें बद्दी के तहत झाड़माजरी, काठा और अंकावाली, नालागढ़ और उपरला नंगल में 4-4 की गार्द में जवान सेवाएं प्रदान करते रहे हैं। लेकिन यहां पर सेवा करके मिलने वाला उनका रोजगार अब छिन गया है। इनका वेतन बिजली बोर्ड से आता है और यह होमगार्ड के जवान दिन रात अपनी सेवा विभाग को देते रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांट्रेक्ट न होने से हो गए बेबस
प्लाटून हवलदार सतीश कुमार ने कहा कि वह अपनी सेवाएं निरंतर रूप से प्रदान करते रहे हैं। इस बार मार्च माह समाप्त होने के बाद अप्रैल में वह सेवाएं देने लगे तो पता चला कि उनका कांट्रेक्ट नहीं हुआ है। वह अपनी सेवाएं बिना वेतन तो नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के कमांडर सहित विभाग को इस बारे में सूचित करके मांग की गई है कि जल्द ही कांट्रेक्ट रिन्यू किया जाए ताकि होमगार्ड के जवान अपनी सेवाएं सुचारु रूप से दे सकें।


कांट्रेक्ट साइन न होने से आई समस्या
बिजली बोर्ड के एक्सइएन ट्रांसमिशन गुरप्रीत सिंह ने कहा कि होमगार्ड के जवानों को नहीं निकाला गया है। उनके कांट्रेक्ट साइन होने में विलंब हुआ है। कहा कि जैसे ही चीफ इंजीनियर से कांट्रेक्ट साइन होकर आएगा होमगार्ड जवानों की सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed