{"_id":"69303eb09a35efdfe20986f6","slug":"home-guards-are-contributing-in-disaster-management-internal-security-santosh-solan-news-c-176-1-ssml1040-158417-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह रक्षकों आपदा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा में दे रहे योगदान : संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह रक्षकों आपदा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा में दे रहे योगदान : संतोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का स्थापना दिवस 6 को
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग 6 दिसंबर को 63वां स्थापना दिवस मनाएगा। आदेशक गृह रक्षा, 11वीं वाहिनी सोलन संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग की स्थापना के बाद से आपदा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, निर्वाचन ड्यूटी, आगजनी और सड़क दुर्घटना जैसी आपदा स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के माध्यम से मानवीय सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि 11वीं वाहिनी सोलन ने वर्ष 2025 में सोलन जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों और औद्योगिक इकाइयों में 308 मॉकड्रिल कीं। इनमें अग्नि, भूकंप, भूस्खलन और भवन गिरने जैसी आपात परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी और त्वरित प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया गया। संतोष ने बताया कि जन जागरूक अभियानों के तहत नागरिकों को प्राथमिक उपचार, सुरक्षित व्यवहार, अग्नि सुरक्षा तकनीक और नागरिक सुरक्षा के महत्व पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा सामुदायिक सहभागिता में वर्ष 2025 में 51 जल स्रोतों की सफाई और जीर्णोद्धार, 86 स्वच्छता अभियान और 500 से अधिक पौध रोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।