{"_id":"57b5b6744f1c1ba2506ec273","slug":"hinner-got-drinking-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्नर पंचायत के हजारों लोगों को मिलेगा पीने का पर्र्याप्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्नर पंचायत के हजारों लोगों को मिलेगा पीने का पर्र्याप्त पानी
ब्यूरो, सोलन
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने पंचायत हिन्नर के सवागांव में 72 लाख 35 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने पंचायत हिन्नर के सवागांव में 72 लाख 35 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी। इस योजना से क्षेत्र के पांच गांवों के करीब 570 लोग लाभान्वित होंगे। साथ ही इन गांवों में पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धारों की धार तथा करोल को सड़क से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। डॉ. शांडिल सोलन विधानसभा क्षेत्र के कंडाघाट उपमंडल के गौड़ा में ब्रिजेश्वर देवता मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे मेलों की परंपरा को जीवित रखें और लुप्त होते स्थानीय खानपान को बढ़ावा दें। कहा कि स्थानीय व्यंजन स्वरोजगार का अच्छा साधन बन सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि धारों की धार क्षेत्र में वर्षा जल संग्रहण एवं भूमि कटाव रोकने के लिए 5.25 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस धनराशि में से नौणी पंचायत में एक करोड़ रुपये, शमरोड़ पंचायत में 1.75 करोड़ रुपये, ओच्छघाट पंचायत में 1.40 करोड़ रुपये, जौणाजी पंचायत में 60 लाख रुपये तथा सेरी पंचायत में 50 लाख रुपये व्यय किए जा रहे। कहा कि इस क्षेत्र की सभी समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से सुलझाया जाएगा। सोलन जिले में वर्षा से हो रहे नुकसान की भरपाई के अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने इस अवसर पर कृषि एवं बागवानी विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न कृषि उत्पादों में गहन रुचि दिखाई। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि आधुनिक तकनीक एवं अनुसंधान को खेत तक पहुंचाएं। उन्होंने नीम का पौधा भी रोपा। हिन्नर पंचायत की प्रधान निशा ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
यह लोग रहे मौजूद
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, खंड कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव हेमेंद्र ठाकुर, जिप सदस्य अमृता कश्यप, प्रदेश अजाज विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य पलक राम कश्यप, बीडीसी सदस्य अजय वर्मा, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत तनवर, तहसीलदार कंडाघाट संजीत शर्मा, खंड विकास अधिकारी ललित धौल्टा, भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी के सदस्य मदन हिमाचली मौजूद रहे।
ढोल का जुब्बड़ में करेंगे उद्घाटन
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल के 19 अगस्त के सोलन विधानसभा के दौरे में बदलाव किया गया है। इस दिन धनीराम 12.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढोल का जुब्बड़ में नवनिर्मित पांच कमरों का लोकार्पण करेंगे। शाम तीन बजे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का निरीक्षण करने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में ही शाम 3.30 बजे प्रेसवार्ता करेंगे। डॉ. शांडिल शाम 4.45 बजे मशरूम केंद्र चंबाघाट का दौरा भी करेंगे।