{"_id":"69de7d0fce9c2ea99c0b50d4","slug":"hinduja-premier-league-nalagarh-hunters-crowned-champions-solan-news-c-176-1-ssml1041-167236-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुजा प्रीमियर लीग : नालागढ़ हंटर्स के सिर सजा जीत का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुजा प्रीमियर लीग : नालागढ़ हंटर्स के सिर सजा जीत का ताज
विज्ञापन
हिंदुजा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम नालागढ़। स्रोत : आयोजक
नालागढ़ में खेली गई क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सोलन स्ट्राइकर को दी मात
प्रतियोगिता में चार टीमों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट हिंदुजा प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का मंगलवार को भव्य समापन हो गया। रोमांचक खिताबी मुकाबले में नालागढ़ हंटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पूरे टूर्नामेंट में नालागढ़ हब का दबदबा देखने को मिला और दोनों प्रमुख ट्रॉफियां उनके नाम रहीं। इस सीजन की सबसे बड़ी सनसनी सोलन स्ट्राइकर की टीम रही। पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बनी इस टीम ने अपने खेल से सबको हैरान कर दिया और सीधे फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी भिड़ंत सोलन स्ट्राइकर और नालागढ़ हंटर्स के बीच हुई। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में नालागढ़ हंटर्स ने बाजी मारते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
डिफेंडिंग चैंपियन बिलासपुर को मिली निराशा
टूर्नामेंट में कुल चार टीमों बिलासपुर लायंस, मंडी पैंथर्स, नालागढ़ हंटर्स और सोलन स्ट्राइकर ने हिस्सा लिया। पिछले सीजन की विजेता रही बिलासपुर लायंस के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने जैसा रहा और टीम लीग स्टेज में ही बाहर हो गई। वहीं, मंडी पैंथर्स ने भी सराहनीय खेल दिखाया, लेकिन वे फाइनल की रेस से बाहर हो गए।
विजेताओं को किया सम्मानित
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर रविंदर कौशल और अश्विनी कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता व उप-विजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यातिथियों ने खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभा निखरती है, बल्कि टीम भावना भी बढ़ती है। आयोजकों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।