{"_id":"65e5c03d292c4275f40b8712","slug":"himalaya-foundation-womens-day-but-will-honor-women-solan-news-c-176-1-ssml1040-117450-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिमालया फाउंडेशन महिला दिवस \n\nपर करेगा महिलाओं को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिमालया फाउंडेशन महिला दिवस पर करेगा महिलाओं को सम्मानित
विज्ञापन
नारी गौरव अवार्ड 2024 की तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप
07 मार्च को बद्दी के महाराणा प्रताप सभागार में होगा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बद्दी में महिलाओं को नारी गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। हिमालया फाउंडेशन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बद्दी के महाराणा प्रताप नगर में सुबह 11:00 बजे समारोह आयोजित करेगा, जिसमें बीबीएन सहित पूरे हिमाचल से अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा, कार्यक्रम संयोजक डॉ रूप किशोर ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें बहुत सारे आवेदन मिले जिसकी छंटनी की गई है। आयोजकों ने बताया कि चूंकि 8 मार्च को अवकाश है इसलिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च को बद्दी के महाराणा प्रताप नगर के सभागार में यह कार्यक्रम 11:00 से 1:00 बजे तक होगा। इसमें खेल, संस्कृति, शैक्षणिक, नाट्य, कला, रंगमंच, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीतिक, संगीत, कृषि, स्वरोजगार, उद्यम और समाजसेवा के क्षेत्र में अलग मुकाम बनाने वाली महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। तैयारियों का अंतिम रूप दिया जा रहा है।