फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himachal Kisan Sabha to fullu support Bharat Band call on 27 September

भारत बंद का पूर्ण समर्थन करेगी प्रदेश किसान सभा

Sun, 12 Sep 2021 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Himachal Kisan Sabha to fullu support Bharat Band call on 27 September
नालागढ़ अखिल भारतीय किसान सभा की राज्य परिषद की बैठक में भाग लेते हुए किसान। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय किसान सभा की प्रदेश परिषद ने 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का पूर्ण समर्थन का फैसला लिया है। नालागढ़ में रविवार को किसान सभा की राज्य परिषद की बैठक इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक केके कौशल की अध्यक्षता में हुई। इसमें फैसला लिया गया कि इस दौरान चक्का जाम और अन्य किसान संगठनों से तालमेल कर भारत बंद को सफल बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य परिषद ने सरकार पर घटिया मक्की का बीज बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान की मक्की की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
उन्होंने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है। पूर्व विधायक केके कौशल ने कहा कि लावारिस जानवरों और बंदरों से किसानों की फसलें को तबाह कर दिया है। सरकार को लावारिस पशुओं को पकड़ कर गोशाला में रखने का योजना मात्र कागजों तक ही सीमित हो कर रह गई है। जंगली जानवरों से हुए नुकसान की एवज में पांच हजार रुपये प्रति बीघा मुआवजा देने की मांग रखी गई है। सेब उत्पादकों और किसानों की लूट को बंद किया जाए। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूूल्य घोषित किया जाए।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस बैैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाग सिंह, वयोवृद्ध किसान नेता रणदीप सिंह ठाकुर, बिलासपुर से लेखराम वर्मा, मोहन सिंह, कांगड़ा से बलबीर हटवालिया, महामंत्री नरेश घई, दलजीत सिंह, रमजान मोहम्मद, दिलबाग सिंह, गुरदेव, श्याम दास, सखी राम, रणदीप सिंह, रघुबीर सिंह, चानन सिंह, कुलदीप सिंह, हरविंद्र सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed