{"_id":"69b0fdf1e6d121d5c501cb06","slug":"himachal-horticulture-minister-next-cabinet-meeting-cultivation-of-cannabis-legalized-in-the-state-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- अगली कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में भांग की खेती वैध करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- अगली कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में भांग की खेती वैध करेंगे
Wed, 11 Mar 2026 11:00 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में अगली कैबिनेट में भांग की खेती लीगल कर दी जाएगी। ये कहना है बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भांग की खेती/बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जो निचले स्तर से उठकर सरकार का साथ देते हैं, उन्हें जयराम ठाकुर का यह कहना उचित नहीं है कि सुक्खू सरकार को मित्र चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले जयराम के किस किस्म के मित्र थे, वह सभी जानते हैं।
विज्ञापन
भाजपा के राज्यसभा पर प्रत्याशी देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बहुमत नहीं था, इसलिए अपना प्रत्याशी देकर भी क्या कर लेते। भाजपा ने पहले लोकतंत्र की हत्या की थी। इस बार उनकी एक नहीं चल पाई। बिलासपुर और कुल्लू में तीसरे मोर्चे के लिए नेताओं की बैठक पर राजस्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अधिकार है कि वह अपने तरीके से चले।
विज्ञापन
प्रदेश में भांग की खेती शुरू करने पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर उनकी मुख्यमंत्री से भी आज बात हुई है। अगली कैबिनेट में इसे लाकर प्रदेश में भांग की खेती लीगल कर दी जाएगी। इस पर रिसर्च के लिए नौणी, पालमपुर विवि को भी फंडिंग दी गई है।
विज्ञापन