फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himachal Day and Baisakhi festival celebrated in Delhi World Public School Kandaghat

Solan News: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में मनाया हिमाचल दिवस और बैसाखी पर्व

Sun, 13 Apr 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कंडाघाट। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में हिमाचल दिवस और बैसाखी के उपलक्ष्य पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल प्रधानाचार्या रूपाली साहा की अगुवाई में आयोजित हुए इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर जूनियर विंग के विद्यार्थियों ने पारंपरिक हिमाचली परिधानों को पहनकर रैंप वॉक किया। हिमाचल के विविध भागों में प्रचलित परिधानों को पहनकर संगीत के साथ बच्चे बहुत सुंदर लग रहे थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाटी का विशेष आकर्षण रहा। नाटी की प्रस्तुति ने सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। विद्यालय के छात्रों ने इस अवसर पर अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम से बैसाखी पर पंजाब का प्रसिद्ध भंगड़ा ने खूब वाहवाही लूटी। सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने हिमाचल के निर्माण और विकास यात्रा पर भाषण की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डीआर गुप्ता, समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को हिमाचल दिवस पर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed