फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Him Era Premium Showroom to be established in Solan district: Awasthi

सोलन जिला में स्थापित होगा हिम ईरा प्रीमियम शोरूम : अवस्थी

Sat, 18 Apr 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
दाड़ला पंचायत के गांव धोबटन में सरकार आपके द्वार में बोले अर्की के विधायक
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी

दाड़लाघाट(सोलन)। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोलन जिला में हिम ईरा प्रीमियम शोरूम स्थापित किया जाएगा। अवस्थी शनिवार को दाड़ला पंचायत के गांव धोबटन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री के लिए उपयुक्त मंच एवं मूल्य प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार शिमला शहर में एक हिमाचल हाट और सोलन सहित चार अन्य स्थानों पर हिम ईरा प्रीमियम शोरूम स्थापित करेगी। इससे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होगी और वह अपने उत्पाद आसानी से यहां पर बेच सकेंगी। इस दौरान कांग्रेस अनुसूचित जाति व जनजाति जिला सोलन के अध्यक्ष सीडी बंसल, दी सोलन जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, अंबुजा-दाड़ला-कसलोग-मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व ग्रामवासी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed