फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hill area Panchayat Pradhans alleges disregard in Pradhan Association elections in Nalagarh area

प्रधान एसोसिएशन के चुनाव में पहाड़ी क्षेत्र की अनदेखी का आरोप

Fri, 09 Jul 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ विकास खंड के तहत पंचायत प्रधान एसोसिएशन के चुनाव पर कुछ प्रधानों ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि इस चुनाव में पहाड़ी क्षेत्र की रामशहर तहसील के अंतर्गत पंचायत प्रधानों की अनदेखी की गई और कार्यकारिणी में किसी को भी स्थान नहीं दिया है।
विज्ञापन

कुछ लोगों का कहना है पूरे प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया था। ऐसे में इस चुनाव को टाला जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। क्यार कनैतां पंचायत के प्रधान रघुराज पराशर ने आरोप लगाया कि प्रधानों को केवल आपस में मिलने के लिए सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

इसमें चुनाव किए जाने की कोई सूचना नहीं थी। इस कारण अनेक प्रधान बैठक में शामिल नहीं हुए। उनका अनुमान था कि सरकार से घोषित तीन दिन के राजकीय शोक के कारण के कार्यक्रम स्थगित हो सकता है। वीरभद्र सिंह छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और दो बार केंद्र में मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं तो उनके प्रति इतना तो सम्मान बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नहीं हुए बैठक में शामिल
ग्राम पंचायत रामशहर की प्रधान कृष्णा शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद छियाछी, मनलोग कलां, घड़याच, नंड, कोइडी, सरोर, बधोखरी, कोहू, रतवाड़ी, मटूली पंचायतों के प्रधान बैठक में शामिल नहीं हुए। इसका लाभ उठाकर उपस्थित लोगों ने आपस में पदों की बांट कर ली। मटूली पंचायत के प्रधान कमल किशोर ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र के प्रधानों की अनदेखी की गई। ग्राम पंचायत सरौर के प्रधान धर्मपाल चंदेल ने कहा कि राजकीय शोक घोषित होने के बाद कार्यक्रम को रद्द कर देना चाहिए था।

उधर, पंचायत प्रधान परिषद के अध्यक्ष पुनीत कौशल ने बताया कि यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित था। पूर्व मुख्यमंत्री के अचानक निधन होने से इसे रद्द नहीं किया जा सका। पहाड़ी पंचायतों के प्रधानों को इस चुनाव में प्रतिनिधित्व दिया गया। पहाड़ी पंचायत साई के प्रधान को वरिष्ठ उपप्रधान और लग के प्रधान को उपप्रधान और मलेनी के प्रधान को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed