Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   hike in maiza price

Solan News: एथनॉल प्लांट में मक्की की टांडे की खपत शुरू, दाम 600 रुपये उछले

Sun, 22 Nov 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
एक माह पहले 2400 रुपये थे प्रति क्विंटल भाव, अब 3000 रुपये में घर से खरीद रहे आढ़ती
विज्ञापन

बीबीएन में 4000 हेक्टेयर में होती है मक्की की खेती, अब रकबा बढ़ने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीबीएन के एथनॉल प्लांट में मक्की के टांडे (गांठें) का इस्तेमाल शुरू होने से फसल की मांग में तेजी आई है। इसका सीधा असर बाजार में भाव पर पड़ा है। करीब एक माह पहले 2400 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाली मक्की के टांडे के दाम अब 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। आढ़ती किसानों के घर से ही इस भाव पर खरीदारी कर रहे हैं। अच्छे दाम मिलने से क्षेत्र के किसान उत्साहित हैं। आगामी वर्ष मक्की की खेती का रकबा बढ़ने की उम्मीद है।
बीबीएन क्षेत्र में करीब चार हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्की की खेती की जाती है। मैदानी क्षेत्रों में इसकी पैदावार अच्छी होती है, लेकिन उचित दाम नहीं मिलने के कारण किसान मक्की का उत्पादन कम कर धान की खेती को प्राथमिकता देते रहे हैं। इस बार शुरुआत में किसानों को 2400 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिल रहा था। अब एक माह के भीतर दाम में 600 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। खेड़ा के किसान अवतार सिंह, डूमनवाला के अमरचंद ठाकुर और नंदपुर के सौड़ी राम ने बताया कि इस बार मक्की की फसल अच्छी हुई है और टांडे के बेहतर दाम भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष किसान मक्की की खेती का रकबा बढ़ा सकते हैं। हालांकि, जिन किसानों ने शुरुआत में ही अपनी फसल बेच दी थी, उन्हें बढ़े हुए भाव का लाभ नहीं मिल पाया। वहीं, जिन किसानों ने मक्की के टांडे का भंडारण कर रखा है, उन्हें अब अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

भोगपुर के सुरेंद्र सिंह, पंजेहरा के राज कुमार, बरूणा के विनोद ठाकुर और नंगल के टेकचंद चंदेल ने कहा कि एथनॉल प्लांट में मक्की के टांडे की खपत शुरू होना किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसान लंबे समय से क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किशनपुरा के आढ़ती पारस गौतम ने बताया कि एथनॉल प्लांट में मक्की के टांडे की मांग बढ़ने से इसके दाम में उछाल आया है। वर्तमान में किसानों से 3000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed