फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hemophilia is a genetic disease caused by protein deficiency: Dr. Amit

हीमोफीलिया आनुवंशिक रोग, प्रोटीन की कमी से होता है : डॉ अमित

Tue, 25 Apr 2023 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 25 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hemophilia is a genetic disease caused by protein deficiency: Dr. Amit
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की ओर से आयोजित हीमोफीलिया दिवस कार्यक्रम में जानकारी द
सोलन। स्वास्थ्य विभाग सोलन की ओर से विश्व हीमोफीलिया दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन शिक्षा क्रांति स्वयं सहायता समूह व ईजीसी एजुकेशन संस्थान के सहयोग से सोलन स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समीप किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने इस अवसर पर हीमोफीलिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हीमोफीलिया एक आनुवंशिक रोग है। इस रोग में शरीर के बाहर बहता हुआ रक्त रुकता नहीं और इस कारण चोट या दुर्घटना में यह जानलेवा साबित हो सकता है। कहा कि इस रोग का कारण एक रक्त प्रोटीन की कमी से होता है। खून बहने की प्रक्रिया प्राथमिक उपचार से रोकी जा सकती है। कहा कि हीमोफीलिया दो प्रकार का होता है। हीमोफीलिया ए में फेक्टर आठ की कमी के कारण रक्त का थक्का नहीं बनता। हीमोफीलिया बी में फेक्टर नौ की कमी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने इस अवसर पर नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर शिक्षा क्रांति के संस्थापक सत्यम ने भी नशा निवारण और स्वच्छता के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग कीे बीसीसी समन्वयक राधा चौहान ने भी हीमोफीलिया के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed