फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solanhealth news solan

Solan News: जिले में सोलन समेत तीन अस्पतालों में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट

Fri, 06 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का मामला आने के बाद भी सतर्क नहीं हुआ विभाग
विज्ञापन


कई माह पहले निकाल दिए थे प्लांट चलाने वाले कर्मी
बद्दी से चार हजार खर्च कर मंगवाए जा रहे ऑक्सीजन सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। नालागढ़ में एक महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग सतर्क नहीं हुआ है। यही कारण है कि जिले में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन समेत परवाणू व नालागढ़ में लगाए ऑक्सीजन प्लांट ठप पड़े हैं। ये प्लांट केवल शोपीस साबित हो रहे हैं। केवल सीएचसी अर्की में ही ऑक्सीजन प्लांट का लाभ मरीजों को मिल पा रहा है। यदि कोरोना के मामलों में वृद्धि होती है, तो स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां इस बीमारी से निपटने के लिए अभी न के बराबर हैं। केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपये से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, ईएसआई अस्पताल परवाणू, नागरिक अस्पताल नालागढ़ व अर्की अस्पताल में एक हजार एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए थे। वर्ष 2021 में इन सभी प्लांट को अस्पतालों में स्थापित कर दिया गया था। शुरुआत में भी कई माह तक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का प्लांट बंद रहा था। उसके बाद यहां पर दो कर्मचारी तैनात किए, लेकिन अब इन कर्मचारियों का सेवाकाल समाप्त हो गया है, जिसके बाद सरकार ने तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती नहीं की और अब यह प्लांट बंद पड़े हैं। अभी वार्डों में ऑक्सीजन की सप्लाई सिलिंडरों से की जा रही है। वार्डों तक सिलिंडर पहुंचाने के लिए अस्पताल कर्मियों को पीठ पर उठाकर ले जाने पड़ते हैं। प्लांट लगने से ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत लगभग समाप्त हो गई थी।
इन प्लांट को चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास कोई भी कर्मचारी नहीं है। यदि आने वाले दिनों में कोरोना के मामले बढ़ जाते हैं तो स्वास्थ्य विभाग को बाहर से ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने पड़ सकते हैं। मौजूदा समय में बद्दी से ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाए जा रहे हैं जिसमें रोजाना तीन से चार हजार रुपये तक खर्च आता है।
विज्ञापन



इनसेट
ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। जल्द ही बंद पड़े सभी प्लांट शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं कोरोना को लेकर विभाग अलर्ट है। अस्पतालों को आवश्यक दवाएं पहुंचा दी गई हैं। बेड की व्यवस्था भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अमित रंजन तलवाड़, जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed