फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solanhealth news solan

Solan News: रोगियों को प्लेटलेट्स, रेड सेल और प्लाज्मा के लिए नहीं भटकना पड़ेगा

Thu, 28 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
रेडक्राॅस साेसायटी ने नालागढ़ अस्पताल में जल्द करेगा मशीनें इंस्टाॅलउपायुक्त के आदेश के बाद मशीनों को बनाए कमरे में लगाया शटर
विज्ञापन

एचआर धीमान
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में आने वाले रोगियों को प्लेटलेट्स, रेड सेल और प्लाज्मा के लिए पीजीआई नहीं जाना पड़ेगा। रेडक्राॅस साेसायटी की ओर से नालागढ़ अस्पताल में ब्लड सेपरेशन करने की मशीनें जल्द ही इंस्टॉल कर दी जाएंगी। उपायुक्त ने यहां पर मशीनों को रखने के लिए बनाए गए कमरे में शटर लगाने के लिए कहा। इसके बाद अब यहां पर शटर लगा दिया गया है।
इससे पहले एक निजी कंपनी ने मशीनों के लिए भवन तो तैयार कर दिया था, लेकिन इसमें ठेकेदार ने शटर नहीं लगाया था। इस वजह से करीब दो साल से मशीनें इंस्टॉल नहीं हो पाई थीं। नालागढ़ दौरे के दौरान उपायुक्त मनमोहन शर्मा और विधायक हरदीप बावा ने भवन में शटर लगाने के लिए ठेकेदार को कहा था। नालागढ़ के अस्पताल में ब्लड ब्लड सेपरेशन मशीन दो सालों से डिब्बे में बंद हैं। अब इनके लगने से मरीजों को प्लेटलेट्स, रेड सेल और प्लाज्मा के लिए पीजीआई चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। करीब दो साल पहले पूर्व भाजपा सरकार के समय में यहां ब्लड बैंक शुरू हुआ था। ब्लड बैंक शुरू होने के बाद यहां पर खून से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और रेड सेल अलग-अलग करने के लिए मशीनें पहुंच गईं।
विज्ञापन

उधर, नालागढ़ के बीएमओ डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि कंपनी के ठेकेदार ने शटर लगा दिया है। विभाग की ओर से मशीनें इंस्टॉल करने के लिए तकनीशियन को पत्र लिखा गया है। जल्दी ही इन्हें इंस्टॉल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed