फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solan

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में एजिथ्रोमाइसिन के बाद अब पैरासिटामोल भी खत्म

Wed, 30 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर से 120 रुपये तक दवा खरीदने को मजबूर मरीज
विज्ञापन

डॉक्टरों की पर्ची लेकर भटक रहे मरीज, रोजाना ओपीडी में पहुंच रहे 100 से 150 पीड़ित
अस्पताल प्रशासन की ओर से भेजी गईं टेंडर प्रक्रिया रद्द होने से गहराया संकट

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों को दी जाने वाली अति आवश्यक दवाओं में से एजिथ्रोमाइसिन और पैरासिटामोल का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो चुका है। निशुल्क दवाओं के अभाव में मरीजों को अब निजी मेडिकल स्टोर और क्लीनिक पर इन दवाओं के लिए 120 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत लेकर करीब 100 से 150 मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर अधिकतर मरीजों को एजिथ्रोमाइसिन (एंटीबायोटिक) और पैरासिटामोल ही लिख रहे हैं। गले के संक्रमण व बैक्टीरियल इंफेक्शन को रोकने के लिए एजिथ्रोमाइसिन और बुखार-दर्द को नियंत्रित करने के लिए पैरासिटामोल सबसे कारगर मानी जाती है। अस्पताल प्रशासन के बार-बार मांग पत्र भेजने के बावजूद दवाओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे गरीब मरीजों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
पांच माह से बीपी की दवाएं भी गायब
अस्पताल में ब्लड प्रेशर (बीपी) की जरूरी दवाएं भी पिछले पांच महीनों से उपलब्ध नहीं हैं। मरीज एम्लोडिपाइन और टेल्मिसार्टन जैसी बीपी की दवाओं के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कोट
अस्पताल में फिलहाल एजिथ्रोमाइसिन और पैरासिटामोल का स्टॉक खत्म हो गया है। पहले भेजे गए आवेदनों पर स्टॉक नहीं मिल पाया था, जिसके बाद दोबारा मांग भेजी गई है। कोशिश है कि जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दवाओं की आपूर्ति बहाल की जाए ताकि मरीजों को राहत मिले।
-डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed