फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Health Minister Dr. Shandil asked for the list of vacant posts in the hospital

Solan News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ शांडिल ने मांगी अस्पताल में रिक्त पदों की सूची

Fri, 20 Jan 2023 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
सोलन। विधानसभा क्षेत्र सोलन के विधायक कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद एक्शन में हैं। अपने गृह जिला में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए उन्होंने रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। इसी के साथ पैरा मेडिकल स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी स्टाफ की भी जिला स्वास्थ्य विभाग से डिटेल मांगी है।
विज्ञापन

वहीं जिला में खराब पड़ी मशीनों के साथ ठीक मशीनों की भी रिपोर्ट देने को कहा है। यहीं नहीं इस डिटेल को जल्द कार्यालय भेजने के जिला स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दे दिए हैं ताकि जिला के अस्पतालों में लोगों को सुविधा दी जा सके। जिला स्वास्थ्य विभाग ने निर्देशों की पालना करते हुए स्वास्थ्य निदेशालय को रिपोर्ट भेज दी है। स्वास्थ्य विभाग ने यह रिक्त पदों का खाका तीन दिन में तैयार किया है। विपक्ष में रहते भी स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में स्टाफ की कमी को लेकर काफी बार सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिला में पांच चिकित्सा खंड है। जिसमें पांच सिविल अस्पताल, आठ सीएससी, 40 पीएससी और 182 हेल्थ सब सेंटर है। जबकि जिला में क्षेत्रीय अस्पताल भी है। इन अस्पतालों में चिकित्सकों के पद तो लगभग पूरे हैं। लेकिन यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सक काफी कम है। इसके चलते मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। वहीं ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की भी जिला में काफी कमी है। इसी के साथ कई अस्पतालों में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें लगी हुई हैं। लेकिन उन मशीनों को चलाने के लिए स्टाफ ही नहीं है। इसी के साथ चतुर्थ श्रेणी में भी कर्मचारियों के काफी पद रिक्त पड़े हुए हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी अस्पतालों में आती है। लेकिन अब विधायक कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद शुरुआत में ही उन्होंने कमर कस ली है और स्वयं अस्पतालों का दौरा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं है सर्जन और ओटीए
जिला के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल में ही सर्जन और ओटीए नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। सर्जन के न होने से कई प्रकार के मेजर ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं और मरीजों को शिमला या चंडीगढ़ उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं कई दिनों से अस्पताल में ओटीए न होने से अन्य ऑपरेशन भी नहीं हो रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने जिला में स्वास्थ्य विभाग में पड़े रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है। जिसका पूरा खाका तैयार कर भेज दिया गया है। जल्द ही जिला में कर्मचारियों की नियुक्ति होने की उम्मीद है। जिला में केवल पैरा मेडिकल स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी स्टाफ की काफी कमी है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को बताया जा चुका है।
-डॉ. राजन उप्पल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed