{"_id":"63de99fd20b3fb07a7141a60","slug":"health-department-issued-alert-regarding-diarrhea-in-the-district-solan-news-c-19-1-50186-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया को लेकर अलर्ट किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया को लेकर अलर्ट किया जारी
विज्ञापन
्षेत्रीय अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगी भीड़। संवाद
सोलन। जिला हमीरपुर में डायरिया मरीजों के बढ़ने के बाद सोलन में भी स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिले के अस्पतालों में आने वाले उल्टी, दस्त समेत बुखार के मरीजों के सैंपल जांच करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ताकि मरीजों का पता चल सके और पीड़ित का उपचार भी जल्द शुरू हो सके। इसके अलावा जिले के पांचों चिकित्सा खंडों के अधिकारियों को भी उचित कदम उठाने के निर्देश दे दिए हैं और आवश्यक दवाओं की खेप की पूर्ति अस्पतालों में करने के लिए कहा है। हालांकि वर्तमान में जिले में कोई भी डायरिया का मामला अस्पतालों में नहीं आया है। लेकिन महकमे ने डायरिया को लेकर कमर कस ली है। लोगों को भी सतर्क रहने का आग्रह किया है।
गौर रहे कि बीते दिनों में जिले में बारिश काफी कम हुई है। बीच-बीच में हो रही बारिश ने अब लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। इसके चलते लोग जहां सूखे की मार से बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। वहीं बारिश के बाद लोग जलजनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में इन दिनों अधिक मरीज खांसी, जुकाम, बुखार से ग्रस्त होकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिक गंभीर मरीजों की कोविड टेस्टिंग भी करवाई जा रही है। वहीं अब हमीरपुर में डायरिया मामले आने के बाद लोगों में इसकी जांच भी की जा रही है। राहत की बात यह है कि अब तक डायरिया सैंपल में कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन बारिश के बाद वायरल के मामले बढ़ जाने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। इसे लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है। जिसमें लोगों को स्वच्छ भोजन और उबाल कर पानी पीने का आग्रह किया है। इसी के साथ लक्षणों के आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह के लिए कहा है।
इनसेट
डायरिया के लक्षण
-लगातार दस्त होते हैं। शरीर में पानी की कमी हो जाती है। कमजोरी आ जाती है।
-शुरू में बुखार आता है, भूख कम लगती है और सिर में तेज दर्द होता है।
-उल्टियां होती है, पेटदर्द, सुस्ती रहने लगती है।
इनसेट
1. डायरिया से बचाव के लिए पानी उबाल कर पीना चाहिए।
2. शौच जाने के बाद हाथ अच्छे से धोकर खाना खाएं।
3. दस्त लगने पर ओआरएस का घोल मरीज को दें।
4. जितना जल्द हो सके, मरीज को अस्पताल पहुंचाएं।
5. साफ और ढका हुआ खाना ही खाएं।
6. खान-पान में जंक फूड के इस्तेमाल से परहेज करें।
इनसेट
जिले में डायरिया को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को जागरूक करने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। आईईसी के जरिए लोगों को गांव-गांव में जाकर जागरूक किया जाएगा। अस्पतालों में डायरिया को लेकर सभी आवश्यक दवाइयों की खेप पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
-डॉ. राजन उप्पल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन