{"_id":"694ee473b74570d3cc08956d","slug":"health-check-up-of-65-villagers-in-aduwal-jadori-free-medicines-distributed-solan-news-c-176-1-ssml1044-160055-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अदुवाल जडोरी में 65 ग्रामीणों का जांचा स्वास्थ्य, मुफ्त दवाएं बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अदुवाल जडोरी में 65 ग्रामीणों का जांचा स्वास्थ्य, मुफ्त दवाएं बांटी
विज्ञापन
नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान, योगाभ्यास से निरोग रहने के बताए तरीके
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आयुष विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पल्ली की ओर से अदुवाल जडोरी (बोथुया) में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंजी लाल ने 65 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित कीं। शिविर में स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी अलख जगाई गई।चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंजी लाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से बचाना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चिट्टे जैसे जानलेवा नशे के दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ी और देश को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने युवाओं से ऋतुचर्या और दिनचर्या का पालन करने का आह्वान किया ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सकें। शिविर में योग प्रशिक्षक संदीप कुमारी नायर ने लोगों को योग का महत्व समझाया। उन्होंने ग्रामीणों को भुजंगासन, सर्वांगासन, धनुरासन, अनुलोम-विलोम और शीर्षासन जैसे योगाभ्यासों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और इन्हें जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आयुष फार्मा अधिकारी दर्शना देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भोली देवी, आशा वर्कर सोना देवी, योगा गाइड सादिक अली, वार्ड सदस्य सुखविंद्र कौर, कुलदीप कौर, जसविंदर कौर, पूनम देवी, लबू राम और करसू राम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।