{"_id":"6a3bc5df5a380feeaf095e33","slug":"health-check-of-52-people-in-the-camp-solan-news-c-176-1-ssml1044-172410-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिविर में 52 लोगों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिविर में 52 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन
बरोटीवाला(सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से लोअर बटेड़ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में 52 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें मौके पर ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की पहचान हुई। गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को भी चिकित्सीय परामर्श दिया गया। डॉ. अंजली गोयल ने मरीजों की जांच कर सलाह भी दी। कार्यक्रम के संचालन में ज्योति धीमान और दिनेश कुमार ने भी मदद की। शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को गर्मी और लू से बचाव के उपाय बताए गए। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया। संवाद