{"_id":"65db32a186931dd29f07b5ed","slug":"health-check-of-155-people-in-rauri-panchayat-solan-news-c-176-1-ssml1040-116990-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रौड़ी पंचायत में 155 लोगों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रौड़ी पंचायत में 155 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
Sun, 25 Feb 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत रौड़ी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में रोगी की जांच करते चिकित्सक। संवा
अंबुजा फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर
हड्डी, कान, गला और आंखों के डॉक्टरों ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत रौड़ी और अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रौड़ी में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें महर्षि मारकंडेश्वर अस्पताल सोलन से डॉक्टरों की टीम ने लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांचा।
शिविर में पंचायत प्रधान रौड़ी रीना शर्मा, पंचायत सदस्य मदन शर्मा, हरदेव शर्मा, धनी राम, डॉक्टर पल्लवी व भूपेंद्र गांधी विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में रोगों की जांच के लिए हड्डी, नेत्र, कान, नाक, गला रोग, त्वचा, स्त्री रोग व आंख की जांच और आंतरिक चिकित्सा के विशेषज्ञों ने जांच की। वहीं निशुल्क जरूरी दवाएं भी लोगों को दी गईं। कुल मिलाकर शिविर में 155 लोगों का स्वास्थ्य जांच गया है। प्रबंधक अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ने कहा कि शिविर में लोगों की भागीदारी नियमित बनी रहे इसके लिए अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन सतत प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम समन्वयक सामुदायिक स्वास्थ्य एसीएफ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। इस मौके पर सुनीता शर्मा, अनीता शर्मा, सुनीता देवी, रजनी देवी, बिमला देवी, रीनू देवी, नीलम ठाकुर, हर्षा देवी, सीता नेगी, स्नेहलता शर्म, सोमा देवी, गीता कपूर, भावना शकुंतला शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।