फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Half dozen industries sealed after corona cases in BBN

बीबीएन में कोरोना कैरियर आधा दर्जन उद्योग सीलबंद

Fri, 17 Jul 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
कोरोना कैरिअर आधा दर्जन उद्योग सीलबंद
विज्ञापन

बीबीएन में कोरोना बेकाबू : रिगले, सारा, विनसम, एसएसएफ प्लास्टिक उद्योग सीज; बैरियरों पर पुलिस की नाकेबंदी भी बेअसर
गश्त के बावजूद आ रहे बाहरी कामगार, रोज औसतन 50 लोगों को पुलिस कर रही क्वारंटीन
बीबीएन के उद्योगों में बेकाबू होने लगे है कोरोना के मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़/सोलन। जिला सोलन में कोरोना के 288 मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक बीबीएन में संक्रमितों का आंकड़ा 200 से पार हो चुका है। वहीं, फार्मा हब बीबीएन के आधा दर्जन उद्योगों को सीलबंद किया जा चुका है। उद्योगों में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले आए हैं। इनमें रिगले कंपनी में एक साथ 59, सारा में 29 मामले, रिगले में फिर से 14 और एसएसएफ प्लास्टिक में चार मामले एक साथ आने के बाद इन कंपनियों के अलावा अन्य दो कंपनियों की पूर्ण बाड़बंदी की जा चुकी है। बीबीएन की रिहायशी कॉलोनियों में रह रहे कामगारों के निवासों समेत अन्य जगहों को भी सीलबंद किया जा चुका है लेकिन कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं। कोरोना संक्रमण का अंदेशा देख लोगों ने बीबीएन में पूर्ण रूप से धारा-144 लगाने की मांग उठाई है।
पड़ोसी राज्यों पंजाब-हरियाणा से सटे बीबीएन में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का तांता लगा है। हालांकि प्रदेश सरकार ने अब नियमों में बदलाव कर बाहरी राज्यों से आने वाली कामगारों को क्वारंटीन करने और इसके लिए आईसोलेशन सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश उद्योगों और ठेकेदारों दिए हैं। बावजूद इसके बीबीएन में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। रोजाना औसतन 50 लोगों को पुलिस टीम पकड़ कर संस्थागत क्वारंटीन कर रही है। बीबीएन के चोर रास्तों को पुलिस ने पूरी तरह बंद कर कड़ा पहरा बैठाया हुआ है लेकिन बाहरी राज्यों से लोग बीबीएन में फिर भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने कहा कि बीबीएन की सीमाओं को पूरी तरह से सील किया गया है। वहीं सरकार और प्रशासन के आदेशों का पालन कर बिना दस्तावेज किसी को आने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीबीएन में औसतन 50 लोगों को प्रतिदिन पुलिस क्वारंटीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि बीबीएन के आधा दर्जन उद्योगों को पूर्ण रूप से सील किया है। उन्होंने कहा कि रिहायशी कॉलोनियों में रहने वाले इन कामगारों के निवास स्थानों के अलावा आसपास के क्षेत्रों को सील किया है। प्रशासन बाड़बंदी के दायरे को बढ़ाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed