फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Gyana got Gram Panchayat Solar Lift Irrigation Scheme

Solan News: ग्राम पंचायत ग्याणा को मिली सोलर लिफ्ट सिंचाई योजना

Fri, 26 Apr 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 26 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Gyana got Gram Panchayat

Solar Lift Irrigation Scheme
सेरजेरी में सोलर लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकापर्ण करते मुख्याति​थि। संवाद
रोजाना पंचायत को मिलेगा 60 हजार लीटर पानी
विज्ञापन

जलागम परियोजना के तहत किया गया निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत ग्याणा के गांव सेर जेरी में सोलर लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण डायरेक्टर अडाणी फाउंडेशन वसंत गडवी व सीएमओ मुकेश सक्सेना ने किया। इस मौके पर जलागम परियोजना पाट्टी बड़ोग के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि वर्ष 2019-20 में ग्राम सेर जेरी में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन व नाबार्ड के सौजन्य से जलागम परियोजना शुरू हुई थी। इस परियोजना के तहत जलागम संबंधित अनेकों कार्य किए गए।
ग्राम सेर जेरी में चेक डैम का निर्माण किया गया। पानी रोकने की जिसकी क्षमता लगभग 4 से 5 लाख लीटर है। चेक डैम के साथ टैंक का निर्माण करवाया जिसकी पानी की क्षमता लगभग 60 हजार लीटर प्रतिदिन की है। सोलर लिफ्ट के माध्यम से इस टैंक को जल आपूर्ति की जा रही है इस सोलर लिफ्ट में 10 एचपी का पंप लगा है। 10 केवी के सोलर पैनल लगे है। इस पंप की क्षमता एक दिन में 60 हजार लीटर पानी गांव में पहुंचाने की है। इस सोलर लिफ्ट से 8 हेक्टेयर के लगभग भूमि सिंचित की जाएगी। वर्ष 2021-22 के जलागम परियोजना में हुए कार्यों के लिए जलागम परियोजना पाट्टी बड़ोग को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर हिमाचल सरकार ने पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गांव में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन और नाबार्ड परियोजना से हल्दी ग्रेडिंग मशीन सेर वाला ग्राम व फ्रूट प्रोसेसिंग मशीन ग्राम सेर जेरी में स्थापित की है। इस दौरान जलागम परियोजना पाट्टी बड़ोग के प्रधान अनिल कुमार, युवा मंडल प्रधान संजय, महिला मंडल प्रधान सुलोचना, पीएसएस कांता, वीना, सुनीता, स्वास्थ्य सखी, अंबिका, सुनीता, लज्जा, सुनीता, रेखा, कमला, मीना, संतोष, शकुंतला, रतन सिंह, जगदीश, रामदीतु, दिला राम, अमित, संजय, अनिल, देवेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed