{"_id":"65c221618dc05cdac40897f8","slug":"ground-tests-of-van-mitras-will-be-held-in-solan-and-nalagarh-from-09-to-12-february-solan-news-c-176-1-ssml1040-115789-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन और नालागढ़ में वन मित्रों के ग्राउंड टेस्ट 9 से 12 फरवरी तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन और नालागढ़ में वन मित्रों के ग्राउंड टेस्ट 9 से 12 फरवरी तक
विज्ञापन
युवाओं को सुबह 8 बजे पहुंचना होगा, दोनों मंडलों में 2754 युवाओं ने किया है आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन और नालागढ़ दो वन मंडलों में वन मित्रों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं। 9 से 12 फरवरी तक टेस्ट होंगे। ग्राउंड टेस्ट के लिए अभ्यार्थियों को सुबह 8:00 बजे मैदान में पहुंचने के लिए कहा गया है।
जिले के दो वन मंडलों के तहत आने वाले 10 वन परिक्षेत्रों के युवा इसमें भाग ले सकेंगे। दोनों मंडलों में 2754 युवाओं ने आवेदन किया है, जिसमें नालागढ़ वन मंडल से 1560 और सोलन वन मंडल से 1194 युवा शामिल हैं।
सोलन वन मंडल के परिक्षेत्र कंडाघाट और सोलन का टेस्ट 9 फरवरी को होगा। सुबाथू और चायल का 10 फरवरी और परवाणू व धर्मपुर का 11 फरवरी को होगा। नालागढ़ वन मंडल के परिक्षेत्र कोहू का 9, रामशहर का 10, बद्दी का 11 और नालागढ़ का टेस्ट 12 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
इनसेट
योजना के अनुसार वन मित्रों का चयन संबंधित बीट के भीतर या साथ पड़ने वाली पंचायत से ही किया जाएगा। इन वन मित्रों का मानदेय 10,000 रुपये प्रतिमाह और ड्यूटी 6 घंटे की रहेगी। 30 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए थे, अब ग्राउंड टेस्ट होंगे। उसके बाद मेरिट में आने वाले युवाओं को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इनसेट
सोलन और नालागढ़ वन मंडल में वन मित्रों के ग्राउंड टेस्ट की तिथियां तय कर दी गईं हैं। 9 से 12 फरवरी तक टेस्ट लिए जाएंगे। सोलन वन मंडल के तहत आने वाले युवाओं का फिजिकल टेस्ट प्रिंटिंग प्रेस, वन विभाग कालाघाट जौणाजी रोड़ सोलन में आयोजित किया जाएगा। नालागढ़ वन मंडल के तहत आने वाले कोहू परिक्षेत्र के युवाओं का टेस्ट वन निरीक्षण कुटीर भियुखरी, रामशहर का वन परिक्षेत्र परिसर रामशहर, बद्दी का शीतलपुर से लेकर मल्खुमाजरा पुल तक और नालागढ़ का टिकर पनोह, पानी के तालाब के नजदीक (नालागढ़ से बौशनी रोड) तक होगा।
कुणाल अंग्रिस, डीएफओ, सोलन