फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   green hills collage entertaind by singer

बड़े चैते ओंदे नी यार अनमूले हवा के बुल्ले पर धमाल

Tue, 10 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 10 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
green hills collage entertaind by singer
कुमाहरहट्टी स्थित ग्रीन हिल्स कॉलेज में टेक फेस्ट (एलीवेशन 2016) की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मशहूर युवा पंजाबी गायक शैरी मान के नाम रही। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कुमाहरहट्टी स्थित ग्रीन हिल्स कॉलेज में टेक फेस्ट (एलीवेशन 2016) की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मशहूर युवा पंजाबी गायक शैरी मान के नाम रही। एक के बाद एक हिट गीतों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने भीड़ को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मातृ दिवस पर पहला गीत बेबे तेरी आटे दी चिड़ी को उन्होंने मां के सम्मान में गाया। इसके बाद बड़े चेते औंदे ने यार अनमूले हवा के बुल्ले, झोना कढ़के कनक बीजणी बापू होया बीमार नी चंडीगढ़ वालिए मिस्ड कालां न मार, हैश टैग, पूजा किवां की करदी सी, कोठे उत्ते कल्ला चन्न दिखदा जैसे हिट गीत गाकर शाम रंगीन कर दी।

  स्टेज के ठीक नीचे शैरी माने के गीतों पर युवाओं ने डांस किया। डेढ़ घंटे तक चली इस लाइव परफोरमेंस में पंजाबी गायक ने किसी भी युवा की फरमाइश को दरकिनार नहीं किया। चौथी शाम के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर रहे। इस दौरान मिस्टर एलीवेशन और मिस एलिवेशन का चुनाव भी हुआ।  कंप्यूटर साइंस के एकांत मिस्टर एलिवेशन 2016 बने। सीविल इंजीनियरिंग कर रही पूजा के नाम मिस एलीवेशन 2016 का खिताब रहा। कालेज के प्रेस सचिव पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि पालीटैक में बेस्ट फेकेल्टी विवेक गुप्ता और बेस्ट एंपलायज सीता राम ठाकुर बने। इस दौरान कॉलेज के चेयरमैन कृपाल पसरीचा और प्राचार्य आलोक कुमार भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स ने कृष्ण के सभी
रूपों का किया बखान
टेकफेस्ट की शाम जहां माडर्न अंदाज में रंगी थी वहीं इस शाम ने सांस्कृतिक और धार्मिक पहलुओं को भी खूब छुआ। श्रीकृष्ण के सभी अवतारों और परमात्मा का बखान करती परफोरमेंस खास रही। शिव तांडव और श्रीराम तथा श्रीकृष्ण भगवान को लेकर पेश प्रस्तुतियों ने कुछ समय के लिए माहौल भक्तिमय कर दिया। लेकिन इसके बाद हिंदी गीतों पर स्टूडेंट्स की प्रस्तुतियों ने माहौल को एकदम बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी करदा दोबारा दाखिला ले लवां : शैरी मान
अपने लिखे गीतों को अपनी ही दमदार आवाज देकर देश विदेश में नाम कमा चुके एक्टर और सिंगर शैरी मान को सोलन खूब भाया। चंडीगढ़ सेक्टर 35 से सीनियर सेकेंडरी करने के बाद उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की। शैरी मान सिविल इंजीनियर होने के साथ एक उम्दा गायक भी हैं।

शुरुआती दौर में उन्होंने इंजीनियर की जॉब भी की। इंजीनियरिंग कॉलेज में आकर वह काफी जोश में दिखे। उन्होंने स्टेज पर कहा कि दिल कह रहा है कि दोबारा कॉलेज में एडमिशन ले लूं। हिमाचल के युवा लक्की हैं, जिन्हें खूबसूरत वादियों में पढ़ने का मौका मिला है। कहा कि शौक को कभी दबाना नहीं चाहिए, चाहे गायिकी का हो या किसी और चीज का।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed