फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Govt department not taken a connection of sivrage

सीवरेज से जुड़ने से कतरा रहे सरकारी महकमे

Tue, 12 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 12 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Govt department not taken a connection of sivrage
सीवरेज की पाइपें बिछाने के बावजूद सरकारी कालोनियों को इस सुविधा से नहीं जोड़ा जा रहा। - फोटो : डेमो पिक

अधिकांश आबादी को सीवरेज सुविधा से जोड़कर शहर को साफ और स्वच्छ बनाने की मुहिम कुछ सरकारी विभागों की कोताही के चलते हांफने लगी है। सीवरेज की पाइपें बिछाने के बावजूद सरकारी कालोनियों को इस सुविधा से नहीं जोड़ा जा रहा।

विज्ञापन


न तो विभाग और न ही नगर परिषद के नुमाइंदे इस तरफ सख्त कार्रवाई को ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में करोड़ों खर्च करके शहर में बिछाई जाने वाले सीवरेज की योजनाओं का दम फूलने लगा है।
विज्ञापन


ग्राउंड रिपोर्ट-1
वार्ड नंबर छह इसका जीता जागता उदाहरण है। यहां सीवरेज की पाइपें बिछा दी हैं। निजी भवनों में सीवरेज के कनेक्शन बांट दिए गए हैं। लोग खुद सीवरेज के कनेक्शन से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। लेकिन बात अटकी है तो सरकारी कालोनियों पर। यहां छह सरकारी कालोनियों में पाइपें बिछने के बाद  सीवरेज से जोड़ा जाना है। लेकिन सरकारी विभागों की अनदेखी के चलते कालोनियों सीवरेज की सुविधा से नहीं जुड़ पाई हैं। वहीं संबंधित विभागों के अधिकारी इस संदर्भ में जिम्मेवारी उठाने को तैयार नहीं है। एक दूसरे का कार्य क्षेत्र की बात कहकर पल्लू झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें भी नहीं हो पा रही हैं दुरुस्त
सीवरेज बिछाने के लिए उखड़ी सड़कें भी इस कारण दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। तर्क दिया जा रहा है कि कालोनियों में सीवरेज की कनेक्टिविटी के लिए सड़कें फिर से खोदी जा सकती हैं। लिहाजा वार्ड नंबर छह में सीवरेज की पाइप जहां तक पहुंचनी थी पहुंचा दी गई हैं। आगे सरकारी भवनों में यह जानी है। ऐसे में पाइपों को सही तरीके से बिछाने लिए सड़कों को फिर से उखाड़ा जा सकता है।

यह केवल एक वार्ड की समस्या नहीं
सोलन के कई वार्ड सीवरेज से जुड़ चुके हैं लेकिन कई वार्डों में अभी तक सर्वे तक नहीं हो सका है। जहां हुए भी हैं, वहां कई स्थानों पर लोग अपने घरों के आगे सीवरेज पाइपें गुजरने से आनाकानी कर रहे हैं। यही नहीं कई सरकारी विभागों के भवन और शिक्षण संस्थानों के होस्टलों में सीवरेज की सुविधा नहीं है या होते हुए भी कनेक्शन नहीं लिए जा रहे हैं।

विभागों को दी गई सूचना : वर्मा
वार्ड पार्षद सत्या वर्मा ने कहा कि इस संबंध में लोनिवि और अन्य विभागों को सूचना दे दी गई है। लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। कालोनी में रहने वाले सरकारी कर्मचारियों और कुछ कर्मचारी नेताओं को भी इस बारे में अवगत करवाया है। लेकिन कालोनियों तक कनेक्शन नहीं पहुंच सके हैं। यह मुद्दा नप के हाउस में उठाया जाएगा।


कार्रवाई का है प्रावधान : अध्यक्ष
नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अगर शिकायत पहुंचती है तो नप के माध्यम से आगामी कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों से संपर्क किया जाएगा। जहां तक वार्ड नंबर छह का सवाल है, यह आधा ही सीवरेज से जुड़ा है। जहां सीवरेज कनेक्शन हैं वहां लोग कनेक्टिविटी नहीं ले रहे। यहां नगर परिषद कार्रवाई कर सकती है। ऐसे मामलों में 25000 रुपये तक जुर्माना वसूला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed