{"_id":"631f85eda16d8341a126da17","slug":"governor-rajender-aarleker-innaugurates-redcross-society-s-first-blood-bank-in-nalagarh-solan-news-sml4214851155","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडक्रास सोसायटी नालागढ़ में बनाएगी सर्वाइकल कैंसर डिटेक्शन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडक्रास सोसायटी नालागढ़ में बनाएगी सर्वाइकल कैंसर डिटेक्शन सेंटर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क या कम से कम लागत पर दी जाएं। हिमाचल रेडक्रॉस सोसायटी ने पहला ब्लड बैंक नालागढ़ में स्थापित किया है जिसके लिए बीबीएन के उद्यमियों ने दिल खोलकर सहयोग दिया है।
हिमाचल में एक और ब्लड बैंक निकट भविष्य में स्थापित किया जाएगा। वह सोमवार को नालागढ़ में रेडक्रॉस सासोयटी के बनाए ब्लड बैंक के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि यहां महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर बड़ी समस्या है। अगर इसका प्रारंभिक अवस्था मे पता चल जाए तो इलाज संभव है। इसके लिए रेडक्रॉस सोसायटी प्रयास कर रही है कि सर्वाइकल कैंसर डिटेक्शन सेंटर स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
इससे पहले रेडक्रॉस सोसायटी की उपाध्यक्ष साधना ठाकुर ने कहा कि जब सोसायटी ने ब्लड बैंक बनाने का फैसला किया तो सर्वेक्षण किया था। अनेक प्रस्ताव सामने थे लेकिन बीबीएन में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए अपना पहला ब्लड बैंक नालागढ़ में बनाने का फैसला किया। ब्लड बैंक में 400 यूनिट तक रक्त एकत्रित हो सकता है।
अस्पताल को सोसायटी ने मोबाइल वैन भी दी है। इसमें तीन बेड लगे है और गांव गांव जाकर वैन रक्त एकत्रित कर सकती है। एक सात तीन लोग इस वैन में रक्त दे सकते है। इस मौके पर विधायक लखविंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी समेत अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।