{"_id":"687e41d880bd0dd30d077d4f","slug":"government-is-committed-to-rehabilitation-of-disaster-affected-people-ram-kumar-solan-news-c-176-1-ssml1040-148794-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : राम कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : राम कुमार
विज्ञापन
विधायक ने पात्र परिवारों को 3-3 बिस्वा भूमि के दिए कागजात
शील, सुनानी और बसासनी गांव में आपदा से ढह गए थे मकान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को समय पर राहत पहुंचाकर उनका सुरक्षित पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात दून क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत साईं के शील, सुनानी और बवासनी गांवों में आयोजित कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर उन्होंने आपदा प्रभावित पात्र परिवारों को 3-3 बिस्वा भूमि आवंटन के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
विधायक ने कहा कि आपदा के चलते कई परिवारों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। इनमें से 40 परिवारों को अब भूमि आवंटित की गई है ताकि वे सुरक्षित स्थान पर स्थायी आवास बना सकें। इसके अतिरिक्त बाल रक्षा नामक एनजीओ के सहयोग से 12 अस्थायी फाइबर शेल्टर भी बनवाए गए हैं, जो उन परिवारों के लिए राहत स्वरूप तैयार किए गए हैं जो तुरंत पक्के मकान नहीं बना सकते थे। इन शेल्टरों के स्वीकृति पत्र भी मौके पर वितरित किए गए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2023-24 में 228 मकानों की स्वीकृति मिली, जिनमें से 5 मकान ग्राम पंचायत साईं को दिए गए। वर्ष 2024-25 में 287 मकानों की स्वीकृति प्राप्त हुई, जिसमें 8 मकान इसी पंचायत को आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विधायक चौधरी ने बताया कि उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत साईं में करीब 2.12 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साईं में परीक्षा भवन व अन्य निर्माण कार्यों पर 1 करोड़ रुपये खर्च, जलशक्ति विभाग द्वारा पेयजल व सिंचाई परियोजनाओं पर 50 लाख रुपये और बिजली बोर्ड द्वारा 20 लाख रुपये के कार्य करवाए गए हैं।
कार्यक्रम के अंत में विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम पंचायत साईं के प्रधान मेहर चंद, उपप्रधान प्रेम सिंह, पूर्व प्रधान नसीब सिंह, एसडीएम बद्दी राजकुमार, तहसीलदार सत्येंद्र जीत, खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप कुमार समेत विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, लाभार्थी व ग्रामीण उपस्थित रहे।