फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Government has not yet given the benefit of Sixth Pay Commission

Solan News: सरकार ने नहीं अभी तक नहीं दिया छठा वेतन आयोग का लाभ

Thu, 20 Feb 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन और वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सिटी यूनिट की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोहर सिंह कंवर में हुई। बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा की गई। इसी के साथ सरकार की ओर से पिछली गई मांगों पर कोई निर्णय न होने पर रोष भी व्यक्त किया। बैठक में संघ की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए पेंशनर्स का स्वागत किया।बैठक में चर्चा की गई कि आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी पेंशनर को छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने के बाद उनका देय एरियर नहीं दिया जा रहा है। मांग की गई कि एक जनवरी 2016 से पहले और बाद में रिटायर हुए कर्मचारियों का बकाया एरियर किश्तों में न देकर एक मुश्त दिया जाए। साथ ही ग्रेच्युटी व लीव इनकेशमेंट भी जारी किया जाए। वहीं डीए की बकाया किश्तों को एरियर के साथ एक मुश्त दिया जाए। वहीं 65, 70, 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर को 5, 10, 15 प्रतिशत मिलने वाले भत्तों को मूल पेंशन में शामिल किया जाए। प्रदेश में ओपीएस की जगह यूपीएस लागू करने की योजना का सिरे से नकार दिए जाने की मांग की है। इसके अलावा बकाया मेडिकल बिलों का भुगतान करने के लिए सरकार से समुचित फंड देने की व पेंशनर के लिए कैशलेस ट्रीटमेंट सुविधा की मांग की गई है। जोनल अस्पताल में यूरोलोजिस्ट व न्यूरोलॉजिस्ट की नियुक्ति और सोलन में हर वार्ड में पार्किंग की सुविधा देने की मांग की गई है। वहीं पेंशनर ने पुराने उपायुक्त कार्यालय में मीटिंग हॉल की सुविधा प्रदान करने की मांग की है। बैठक के दौरान मोहिंद्र शर्मा, जिया लाल ठाकुर, बीएल गाजटा, शकुंतला मेहता, अवतार कौर सावित्री कश्यप, सूरज प्रकाश, रमेश शर्मा, जय दयाल आनंद, बीएन अत्री, रमेश चंदेल, एलडी शर्मा, मनोहर लाल ठाकुर व राजन लाल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed