{"_id":"6a8853ea3437d1a3a606a38d","slug":"government-approves-9-roads-in-doon-work-to-begin-soon-solan-news-c-176-1-ssml1044-176958-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दून की 9 सड़कों को सरकार ने दी स्वीकृति, जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दून की 9 सड़कों को सरकार ने दी स्वीकृति, जल्द शुरू होगा काम
Sat, 22 Aug 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को मिलेगी राहत, विधायक ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र वित्त वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 1 करोड़ रुपये की लागत से 9 सड़क कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। दून के विधायक राम कुमार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दून विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार गंभीरता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृत इन विकास कार्यों से क्षेत्र के विभिन्न 9 गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। दून विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। क्षेत्र की शेष विकासात्मक आवश्यकताओं को भी चरणबद्ध तरीके से सरकार के समक्ष उठाया जाता रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भविष्य में भी दून विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए इसी प्रकार अन्य विकास कार्यों तथा नए संपर्क मार्ग को भी शीघ्र स्वीकृति प्रदान करेंगे।