फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   goods tax and fine relasation demand

Solan News: गुड्स टैक्स पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की अधिसूचना जारी न होने से असमंजस

Thu, 29 Jun 2023 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 29 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। सरकार की ओर से गुड्स टैक्स का जुर्माना और ब्याज माफ करने की अधिसूचना जारी न होने से ट्रक संचालक असमंजस की स्थिति में हैं। 30 जून को सरकार और विभाग ने छूट दे रखी है। अगर यह छूट आगे नहीं बढ़ाई गई तो दोबारा से ट्रक के पहिये थम सकते हैं।ट्रक यूनियन नालागढ़ में दस हजार से अधिक ट्रक हैं। इतने ही टेंपो और अन्य छोटे ट्रक हैं। 25 फीसदी संचालकों ने गुड्स टैक्स जमा नहीं कराया है। इस टैक्स पर ब्याज और पेनल्टी ट्रक की कीमत से भी ज्यादा हो गई है। ट्रक संचालक लंबे समय से इसे माफ करने की मांग कर रहे हैं। पिछली सरकार ने ट्रक संचालकों को आश्वासन दिया था। वर्तमान सरकार ने भी ट्रक संचालकों को गुड्स टैक्स पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की घोषणा तो की थी, लेकिन अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की है। इससे ट्रक संचालक असमंजस में हैं।
विज्ञापन

ट्रक संचालक ने बताया कि ट्रक यूनियन ने सरकार के प्रतिनिधियों को बुलाकर आभार भी जताया है लेकिन हैरानी इस बात है कि अभी तक पेनल्टी और ब्याज माफ करने की अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। उधर, ट्रक यूनियन के महासचिव डीके कौशल ने बताया कि अभी तक सरकार की ओर से कोई भी अधिसूचना जारी नहीं हुई है जिसमें असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उधर, आरटीओ का कार्यभार संभाल रहे मदन लाल शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से छूट 30 जून तक है। अभी तक सरकार की ओर से गुड्स टैक्स पर पेनल्टी और ब्याज माफ करने की कोई भी अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed