{"_id":"65e1d197250953050d0c38a1","slug":"goods-being-sold-in-the-village-without-registration-solan-news-c-176-1-ssml1041-117281-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बिना पंजीकरण के गांव में बेच रहे सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बिना पंजीकरण के गांव में बेच रहे सामान
Fri, 01 Mar 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कारोबारियों को हो रहा नुकसान
हिंदू जागरण मंच ने उठाई पंजीकरण की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। रामशहर क्षेत्र के आसपास दिन प्रतिदिन फेरी लगाने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ रही है। जिससे स्थानीय व्यापारियों का व्यापार ठप हो गया है। फेरी वाले मोटर साइकिल पर घर-घर जाकर गद्दे, रेडीमेड, बर्तन, कुर्सियां आदि बेचते हैं। इनके पास न कोई पक्का बिल होता है और न ही जीएसटी नंबर होता है। इससे जहां स्थानीय दुकानदारों को काम कम हो गया है वहीं टैक्स चोरी करके सरकार को भी चूना लग रहा है।
हिंदू जागरण मंच प्रमुख मनोज गर्ग, परविंदर, संजीव कुमार, सुरेश कुमार और कमल ठाकुर ने कहा कि यह प्रवासी लोग पुलिस विभाग में पंजीकृत भी नहीं हैं। जिसके कारण क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यही नहीं, यह लोग यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग को हैं कि वह इन लोगों का पंजीकरण करे, जिससे इनका रिकॉर्ड पुलिस विभाग के पास भी रहे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वे ऐसे लोगों पर नजर रखें और उनसे पंजीकरण पत्र दिखाने को कहें और उनसे कोई सामान न खरीदें। बिना पंजीकरण के किसी को गांव में घुसने न दें और उनकी शिकायत प्रशासन और पुलिस से करें। उधर, डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि अगर कोई संदिग्ध गांव में घूमता हुआ दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को तुंरत दे। सूचना मिलते ही पुलिस ऐसे लोगों की धरपकड़ करेगी।
एचआर धीमान
--