{"_id":"614e93fd149e818c7a2be7f66e9c8b3a","slug":"gm-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लेने नहीं जाते तो बच जाता जीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल लेने नहीं जाते तो बच जाता जीएम
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ंऔद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के हिल व्यू अपार्टमेंट में चौथी मंजिल से छलांग लगाने वाले जीएम को बचाया जा सकता था। घटना के दौरान जीएम ने पहले महिला मित्र के मोबाइल को खिड़की से नीचे फेंका जिस पर पार्टी में शामिल युवक मोबाइल लेने नीचे चले गए। इस दौरान वह महिला मित्र को डराने के लिए ग्रील में लटक गया। अगर दोनों युवक कमरे में ही होते तो शायद जीएम जतिन सहगल को छलांग लगाने से बचा लेते। उधर, पुलिस ने नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के पिता को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला निवासी जतिन सहगल (25) पुत्र रविंद्र सहगल हिल व्यू-2 के 409 नंबर मकान में रहता था। उसी के साथ राहुल वर्मा भी रहता था। करीब एक सप्ताह से राहुल की बहन अपनी सहेली के साथ वहां आई थी। बरोटीवाला रेड स्टोन कंपनी में प्लांट हेड के रूप में काम करने वाला जतिन मंगलवार को कमरे में पार्टी दी जिसमें राहुल वर्मा, दो महिला मित्र के अलावा साहिल कक्कड़ व रुचिन सूद को आमंत्रित किया था जिसमें शराब भी परोसी गई।
विज्ञापन
पार्टी के दौरान महिला मित्र से किसी बात पर अनबन होने के बाद वह नाराज हो गया। इस बीच महिला मित्र ने अपनी बहन को फोन कर सूचित किया कि उसे यहां से ले जाए। इसी बात को लेकर जतिन सहगल अक्रामक हो गया और उसने महिला मित्र का फोन छीन कर खिड़की से बाहर फेंक दिया। इस बीच महिला मित्र को डराने के लिए ग्रील में लटक गया, लेकिन बारशि के दौरान उसका हाथ फिसल गया जिसे दोनों महिलाओं ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भी उसे नहीं बचा पाए।
विज्ञापन
एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी में शामिल सभी लोगों से गहनता से पूछताछ कर रहा है। अभी तक कुछ ऐसा सामने नहीं आया है जिससे यह साबित हो सके की उसकी हत्या हुई हो। नशे में युवक की ओर से किया गया नाटक महंगा पड़ा और उसे जान से हाथ धोना पड़ा। वीरवार को भी बरोटीवाला पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तथा उसे महिला मित्र व अन्य युवकों से पूछताछ की।