{"_id":"56fbc7b84f1c1b3e68f001f2","slug":"gherawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद का घेराव, 10 मिनट चंडीगढ़-कालका एनएच जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद का घेराव, 10 मिनट चंडीगढ़-कालका एनएच जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा थोपी शर्तों से उग्र स्वर्णकारों ने चंडीगढ़-कालका मार्ग पर एनएच सोलन बाईपास (मुख्य लाइटों) के पास करीब दस मिनट तक चक्का जाम किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा थोपी शर्तों से उग्र स्वर्णकारों ने चंडीगढ़-कालका मार्ग पर एनएच सोलन बाईपास (मुख्य लाइटों) के पास करीब दस मिनट तक चक्का जाम किया। इसके बाद मार्ग से गुजर रहे सांसद वीरेंद्र कश्यप का घेराव कर डाला। कारोबारियों का कहना था कि एक माह से स्वर्णकारों बेनतीजा रही है। दुकानें बंद रहने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांगों को दरकिनार कर रही है। इस दौरान एनएच के दोनों तरफ लंबी कतारें लग गई। स्थिति को काबू पाने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
कारोबारियों ने कहा कि 01 फीसदी एक्साइज ड्यूटी की शर्त वापस ली जाने की मांग उठाई जा रही है। 2 लाख टीसीएस में छूट देने और 2 लाख की खरीद्दारी पर पैन कार्ड की अनिवार्यता की शर्त कारोबारियों को मंजूर नहीं है। 2012 की तरह केंद्र सरकार सभी शर्तें वापस लें तथा एक्साइज इंस्पेक्टर को दी शक्तियां भी छीने। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
ब्रुरी से सपरूण तक कार रैली
स्वर्णकार मंगलवार को ब्रुरी से सपरूण तक कार रैली निकाली। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार रैली ब्रुरी से दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई। रैली मालरोड से होते हुए सपरूण बाईपास तक गई। इसके बाद स्वर्णकारों ने चक्का जाम किया और केंद्र को जमकर कोसा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ लगे नारे
एक्साइज ड्यूटी वापस लो, काला कानून वापस लो के नारेबाजी से पूरा एनएच गूंज उठा। इस दौरान सर्राफा और स्वर्णकार संघ सोलन के अध्यक्ष नीरज वर्मा ने कहा कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो प्रदर्शन उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान उपाध्यक्ष रामजी चौहान, जितेंद्र चौहान, उदय वर्मा, साहिल, संदीप हांडा, राकेश, पाल चंद, सोनू, विवेक सूद, गौरव सूद, दिनेश वर्मा, विशाल, ओंकार चंद कपिला, दर्शन, हिमांशु सचिव लेखराज, कोषाध्यक्ष सचिन वर्मा, अश्वनी वर्मा, दिनेश, महेंद्र वर्मा, तिलक राज, सोहन सिंह, महेश वर्मा, गौरव चौहान मौजूद रहे।