फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Gave training to SMC members in Nand School

Solan News: नंड स्कूल में एसएमसी सदस्यों को दिया प्रशिक्षण

Tue, 26 Mar 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय की जरूरत के अनुसार योजनाएं बनाने की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंड में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को एक दिवसीय समुदाय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्रोत व्यक्तियों ने विभिन्न विद्यालयों से आए समिति प्रधान व सदस्यों को विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव, उनके अधिकार व कर्तव्य के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यालय विकास योजना तैयार करना व विद्यालय की जरूरत के अनुसार योजना बनाना, उपलब्ध साधनों का सर्वश्रेष्ठ प्रयोग कैसे किया जाए, विद्यालय प्रबंधन समिति किस प्रकार से समुदाय के सहयोग से विद्यालय का विकास संभव है, के बारे में जागरूक किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकार की ओर से बच्चों के हित के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्तमान समय में बच्चों के विकास में अभिभावकों की जिम्मेदारी को भी बताया गया। अभिभावकों को सही दिशा व प्रौद्योगिकी के लिए मोबाइल प्रयोग के बारे में जागरूक भी किया गया। उपस्थित सदस्यों को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, सवर्ण जयंती छात्रवृत्ति योजना के बारे में भी विस्तार बताया। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्त्रोत व्यक्ति कुलवीर सिंह, जगदेव चंद, अमर सिंह, मेवा सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंड के प्रधानाचार्य कमल किशोर सहित केंद्रीय मुख्य शिक्षक नंड भाग सिंह उपस्थित रहे।|
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed