फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Garlic is breaking records in the market 300 is being sold in the market for 390

Solan News: लहसुन का तोड़ रहा रिकॉड मंडी में 300 तो बाजार में 390 में बिक रहा

Sun, 18 Feb 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 18 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में लहसुन का अभी चल रहा ऑफ सीजन
विज्ञापन

पहली बार इतना महंगा, अमूमन 30 से 50 किलो होते हैं दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खाने की पौष्टिकता व स्वाद बढ़ाने वाले लहसुन ने इस बार नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अमूमन 30 से 50 रुपए प्रतिकिलो तक बिकने वाला लहसुन अब मार्केट में ढूंढने से भी नहीं मिल रहा है। इस बार लहसुन ने सोलन में 390 रुपए प्रतिकिलो का आंकड़ा छू लिया। यहां पर लहसुन के दाम इससे पहले इतने अधिक कभी देखने को नहीं मिले।
बता दें कि हिमाचल के सभी हिस्सों में लहसुन उगाया जाता है। पहले इसकी खेती घरेलू उपयोग तक ही सीमित थी, फिर सिरमौर व कुल्लू में इसकी व्यवसायिक खेती की जाने लगी, अब पिछले कुछ वर्षों से सोलन, शिमला सहित अन्य जिलों में भी इसे नगदी फसल के रूप में उगाया जा रहा है। सोलन जिले में इसकी खेती का दायरा बढ़ा है। हालांकि प्रदेश में इसका ऑफ सीजन चल रहा है, और अभी लहसुन खेतों में लगा हुआ है। इसे तैयार होने में करीब 2 से 3 महीने का समय लगेगा। इसके चलते यहां लहसुन बाहरी राज्यों से पहुंच रहा है। लहसुन की मांग अधिक होने व आपूर्ति कम होने के कारण इसके दाम अर्श पर पहुंच चुके हैं। अब लहसुन खाना आम आदमी के बस की बात नहीं रह गई है।
विज्ञापन

इनसेट
जनवरी से बढ़ना शुरू हुए दाम
लहसुन के दामों की बात करें तो जनवरी की 30 तारीख तक लहसुन के दाम 250 से 280 रुपए प्रतिकिलो तक थे। इसके बाद 31 जनवरी को इसमें भारी उछाल आया और इसके दाम अचानक 300 से 380 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए। इसके बाद यह उछाल जारी रहा और 6 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक इसके दाम 390 रुपए प्रतिकिलो तक मंडी में रहे। इसके बाद 18 फरवरी तक यह 300 से 340 रुपए तक बिका, जबकि बाजार में 390 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मंडी समिति के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में लहसुन का ऑफ सीजन चल रहा है और लहसुन बाहरी राज्यों से आ रहा है। यह लहसुन पीछे से ही मंहगा आ रहा है। देश में मांग अधिक होने व आपूर्ति कम होने से लहसुन के दाम काफी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed