फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Gardeners should send demand for fruit plants to the department by December

Solan News: बागवान दिसंबर तक विभाग को फलदार पौधों की भेजें मांग

Sun, 17 Nov 2024 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
उद्यान विभाग निदेशालय जिला से पौधों की भेजेगा डिमांड
विज्ञापन


मांग के अनुसार जनवरी में पौधों का होगा वितरण

जिला सोलन में टमाटर के साथ बागवानी का बढ़ रहा रुझान

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला उद्यान विभाग ने किसान-बागवानों से सर्दकालीन मौसम के पौधों की डिमांड मांगी है ताकि फलदार पौधों की मांग को निदेशालय भेजा सके। विभाग दिसंबर तक पौधों की मांग लेगा। इसके बाद मांग के अनुसार जनवरी में पौधों का वितरण शुरू किया जाएगा।

इसमें किसान-बागवान कीवी, अनार कंधारी और सिंदूरी, खुरमानी न्यू कैसल, केशा, पलम सेंटा रोजा, ब्लैक अंबर, फ्रंटीयर, आड़ू जुलाई अलबर्टा, नाशपाती चुजेरो, बबुगोशा, बदाम थिनशील्ड, ड्रेक नेक्ट्रीन, मई फायर, रेड गोल्ड, सेब रैडचीफ, गेलगाला, ऑरिगन स्पर-2 समेत अन्य पौधों की मांग उपनिदेशक या फिर खंड अधिकारी के पास दे सकता है।
विज्ञापन


डिमांड न देने वाले बागबानों को पौधों से वंचित रहना पड़ सकता है। बागवान नजदीक के ब्लॉक केंद्रों में पौधों की डिमांड देना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें पौधों के लिए दर-दर न भटकना पड़े। बागबानों की डिमांड के मुताबिक ही पौधों की खेप मंगवाई जाएगी। उसके मुताबिक ही पौधे हर ब्लॉकों को वितरित किए जाएंगे। विभाग ने भी इसके लिए कमर कस ली है, ताकि डिमांड आते ही उसके मुताबिक पौधे समय पर मंगवाए जा सकें। वर्तमान में जिला सोलन के किसान बागवानी के तरफ रुख कर रहे हैं। इसमें इस बार पौधों की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। विभाग भी संबंधित बागवानों को समय-समय पर जागरूक कर रहा है, ताकि बागवानों के बगीचे में कोई भी बीमारी न लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान विभाग की उपनिदेशक डॉ. शिवाली ठाकुर ने कहा कि किसान, बागवान दिसंबर तक डिमांड विभाग को भेज सकते हैं। फलदार पौधों के बगीचा तैयार करने के लिए किसान नजदीक के उद्यान प्रसार अधिकारी और उद्यान विकास अधिकारी से सहायता ले सकते हैैं। बागवानों को जलवायु के अनुसार ही फलदार पौधों का चयन करना चाहिए। जनवरी में पौधों का वितरण शुरू हो जाएगा। बागवान अच्छी प्रजातियों के फलदार पौधे लगाकर आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed