{"_id":"6171ac17cdb2e3019a48dee1","slug":"garbage-cabins-covered-with-sheet-in-solan-bus-stand-solan-news-sml387881341","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले तिरपाल से छुपा दिया गारबेज केबिन, अब होंगे स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले तिरपाल से छुपा दिया गारबेज केबिन, अब होंगे स्थानांतरित
विज्ञापन
सोलन के पुराने बस अड्डे पर काले तिरपला से ठका गारबेज केबिन। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। घर-घर कूड़ा उठाऊ योजना के तहत लगाए गारबेज केबिन को नगर निगम ने काले तिरपाल से छुपा दिया है। पुराने बस अड्डे पर लगातार फैलती गंदगी को लेकर नगर निगम ने केबिन स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। नगर निगम के साथ यहां कूड़ा फेंकने को लेकर अकसर लोगों में बहस हो रही है।
कई सालों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चल रही गारबेज कलेक्शन योजना आज तक सफल नहीं हो पाई है। योजना के तहत वार्डों में लगाए केबिन तोड़ दिए हैं। इस बीच निगम की लोगों से कूड़ा नहीं फेंकने की अपील भी काम नहीं आ रही है। बीते दिनों पुराने बस अड्डे पर गंदगी फेंकने पर स्थानीय दुकानदारों और निगम टीम के बीच बहस हुई। इसके बाद अब निगम ने केबिन को उठाने का फैसला लिया है।
नगर निगम के आयुक्त एलआर वर्मा ने कहा कि पुराने बस अड्डे पर लगे केबिन को इस स्थान से उठाया जाएगा। यहां पर खुले में कूड़ा फेंका जा रहा था। निगम लगातार लोगों से केबिन में कूड़ा न फेंकने की अपील कर रहा है। बस अड्डे पर लगे केबिन पर तिरपाल डाला है।