{"_id":"6ab7b71dba4297e8e8024c11","slug":"garbage-and-property-tax-bills-in-the-city-can-now-also-be-paid-online-solan-news-c-176-1-sln1016-180041-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शहर में कूड़े और संपत्ति कर के बिल अब ऑनलाइन भी हो सकेंगे जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शहर में कूड़े और संपत्ति कर के बिल अब ऑनलाइन भी हो सकेंगे जमा
Sat, 26 Sep 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
निगम ने पोर्टल किया तैयार, अब ट्रायल बेस पर की है शुरूआत
शहर के कूड़े व संपत्ति के 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत
अभी तक बिल जमा करवाने के लिए निगम के दफ्तर पहुंच रहे थे लोग
पुष्पलता शांडिल्य
अब ऑनलाइन जमा होंगे कूड़े और संपत्ति कर के बिल
सोलन। कूड़े और संपत्ति कर के उपभोक्ता अब घर बैठे ऑनलाइन बिल जमा कर सकेंगे। नगर निगम ने इसके लिए सिटीजन सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की है। मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से उपभोक्ता दोनों बिलों का भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए निगम कार्यालय में मोबाइल नंबर रजिस्टर होना अनिवार्य है।
ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से शहर के करीब 32 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और उन्हें बिल जमा करने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इनमें कूड़े के बिल के 19,040 उपभोक्ता शामिल हैं। इनमें करीब 11 हजार भवन मालिक और अन्य किराएदार हैं। वहीं, संपत्ति कर के करीब 13 हजार उपभोक्ता हैं।
नगर निगम की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को सबसे पहले पोर्टल www.citizenseva.hp.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद यहां पर लॉग इन के लिए अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करके लॉग इन किया जा सकेगा। लॉग इन करने के बाद एप्लीकेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करा कर कूड़ा बिल और हाउस टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा। भुगतान की पुष्टि के लिए रसीद भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
कोट
सभी उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल मैपिंग के तहत निगम कार्यालय में मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन सुविधा मिलने से कूड़े और हाउस टैक्स के बिल जमा करने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। हम लगातार नागरिकों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
— सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन