फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Work on constructing a new parking facility for 300 vehicles has begun in the city; relief is expected soon.

Solan News: शहर में 300 वाहनों के लिए नई पार्किंग बनाने का काम शुरू, जल्द मिलेगी राहत

Sun, 27 Sep 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 27 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Work on constructing a new parking facility for 300 vehicles has begun in the city; relief is expected soon.
अमर उजाला में प्रकाशित पार्किंग की समस्या की खबर।
-इंपैक्ट-
विज्ञापन

निगम ने सभी वार्ड पार्षदों को भी वार्डों में पार्किंग स्थान ढूंढने के दिए निर्देश
नगर निगम व अग्निशमन कार्यालय के समीप बनाई जाएंगी दो पार्किंग

शुरुआत में करीब 5.50 करोड़ रुपये किए जाएंगे दोनों पार्किंग के लिए खर्च
निगम अपने कार्यालय के पास बना रहा शहर की पहली लिफ्ट वाली पार्किंग

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर में वाहनों की पार्किंग की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। शहर में करीब 300 वाहनों के लिए दो नई पार्किंग बनाने का काम शुरू किया गया है। काम पूरा होने के बाद कई चालकों को रोजाना कटने वाले चालान से भी राहत मिलेगी। नगर निगम की ओर से शहर के हर पार्षद को अपने वार्ड में पार्किंग बनाने या येलो लाइन लगाने के लिए जगह चिह्नित करने के लिए कहा गया है। जगह मिलने और टेंडर जारी होने के बाद वहां भी वार्डवासियों के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
अमर उजाला ने 21 और 22 सितंबर को शहर में बढ़ती पार्किंग की समस्या और इससे लोगों को हो रही परेशानी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम की ओर से नगर निगम कार्यालय के समीप एक पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है, जबकि दूसरी पार्किंग अग्निशमन विभाग के कार्यालय के पास बनाई जाएगी। इन दोनों पार्किंग के निर्माण पर शुरुआती तौर पर करीब 5.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम कार्यालय के पास बनने वाली पार्किंग पर 2.80 करोड़ और दमकल विभाग के पास बनने वाली पार्किंग पर 2.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के पास बनने वाली पार्किंग शहर की पहली लिफ्ट वाली पार्किंग होगी। इससे चालक सीधे पार्किंग में जाकर वाहन खड़े कर सकेंगे और आसानी से बाहर भी निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पुराने बस अड्डे पर भी पार्किंग बनाने की तैयारी
शहर के पुराने बस अड्डे पर भी नगर निगम की ओर से पार्किंग निर्माण की तैयारी चल रही है। यह पार्किंग करीब 200 वाहनों के लिए बनाई जाएगी। वहीं, वार्डों में भी पार्किंग के लिए जगह मिलने के बाद बड़ी संख्या में वाहनों को इन पार्किंग स्थलों पर खड़ा किया जा सकेगा।
इनसेट
अभी रोजाना शहर में जगह-जगह लगता है जाम
वर्तमान में लोग अवैध पार्किंग में वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। इस कारण रोजाना शहर में जगह-जगह जाम लगता रहता है। ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी देरी होती है। वहीं, खुले में वाहन खड़े करने पर हादसे और चोरी का डर भी बना रहता है।


कोट
नगर निगम की ओर से लोगों को पार्किंग की सुविधा देने के लिए नगर निगम कार्यालय और अग्निशमन कार्यालय के समीप दो नई पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा पार्षदों को भी अपने वार्डों में पार्किंग के लिए जगह चिह्नित करने के लिए कहा गया है। जगह मिलने के बाद पार्किंग निर्माण का कार्य किया जाएगा, जिससे लोगों को अधिक सुविधा मिलेगी। सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन

अमर उजाला में प्रकाशित पार्किंग की समस्या की खबर।

अमर उजाला में प्रकाशित पार्किंग की समस्या की खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed