फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fruit plants arrived for sale in Horticulture Department Nalagarh

Solan News: उद्यान विभाग नालागढ़ में बिक्री के लिए पहुंचे फलदार पौधे

Mon, 24 Jul 2023 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 24 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fruit plants arrived for sale in Horticulture Department Nalagarh
नालागढ़ में बरसात के दौरान लगने वाले फलदार पौधे खरीदते ग्रामीण। संवाद
आम, लीची, किन्नू, अमरूद, नींबू और आंवला के पौधे उपलब्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। बरसात के मौसम में लगने वाले विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे विक्रय के लिए उद्यान विभाग के विकास खंड कार्यालय नालागढ़ में पहुंच गए हैं। उद्यान विकास अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में लगने वाले फलदार विभिन्न प्रजातियों के पौधे जैसे आम, किन्नू, अमरूद, नींबू, आंवला, लीची आदि के पौधे बिक्री के लिए उद्यान विभाग के खंड कार्यालय नालागढ़ में उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि यह पौधे उद्यान प्रसार केंद्र मानपुरा, जोघों, रामशहर और दिग्गल में भी विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। आम और लीची का पौधा 65 रुपये प्रति की दर से, किन्नू, अमरूद और आंवले का पौधा 55 रुपये प्रति, कागजी निंबू 30 रुपये प्रति पौधा, कुंभकाठ नींबू 50 रुपये प्रति पौधा और कटहल 35 रुपये प्रति पौधा बिक्री के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन


उद्यान प्रसार अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि इच्छुक किसान व बागवान फलदार पौधे लेने के लिए उद्यान विभाग के नालागढ़ स्थित कार्यालय में मोबाइल नंबर 98169-34915 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed